{"_id":"5c4f5d64bdec2237d60137ee","slug":"51548705124-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग ने लील ली दूल्हे के भाई की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग ने लील ली दूल्हे के भाई की जिंदगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर/पतारा (कानपुर नगर)। हिरनी गांव में रविवार रात शादी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दूल्हे के छोटे भाई की मौत हो गई। जयमाल के वक्त हुई घटना से स्टेज पर भगदड़ मच गई। बिना जयमाल कराए बुजुर्गों ने सादगी से भांवरें डलवा कर शादी की रस्म पूरी कराई लेकिन दुल्हन की विदाई रोक दी गई।
कानपुर देहात जिले के मूसानगर क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी रज्जन सिंह परिहार के बेटे सुमित सिंह की बारात कानपुर नगर जिले के पतारा क्षेत्र के हिरनी गांव में गई थी। हिरनी निवासी गुड्डू सिंह वैश की बेटी दिव्या से शादी के क्रम में रविवार रात स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन की मौजूदगी के दौरान जयमाल की तैयारी थी। इसी बीच हर्ष फायरिंग शुरू हो गई। खुशी में बरसाई जा रही गोलियों में से एक स्टेज पर खड़े दूल्हे के छोटे भाई अभिमन्यु सिंह (14) को जा लगी। सीने में गोली लगने से अभिमन्यु लहूलुहान हो गया। जयमाल भूल घराती और बाराती घायल को इलाज के लिए कानपुर लाए लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
जानलेवा हर्ष फायरिंग से सन्नाटे में तब्दील हुए पंडाल में मौजूद गांव के बुजुर्गों ने घराती-बाराती पक्ष के लोगों को समझाकर बिना किसी तामझाम के देर रात दूल्हा-दुल्हन की भांवरें डलवाईं। रस्मी अंदाज में शादी पूरी कराने के बाद बाद बारात बिना दुल्हन के कानपुर देहात लौट गई।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान संजय गुप्ता ने बताया कि बुजुर्गों की सलाह पर वधू को कुछ दिन बाद विदा किया जाएगा। कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।