फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 17 Jun 2019 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
रिश्तेदारी में दावत खा कर लौटते समय सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। उसको लोहिया अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन



मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव जरहरी नगला कोटा निवासी शिवनंदन(35) कानपुर में प्राइवेट नौकरी करता था। वह दो दिन पूर्व घर आया था। रविवार को एटा जिले के अलीगंज में रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में दावत खाने गया था।
विज्ञापन



सोमवार दोपहर वह बाइक से घर लौट रहा था। अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरौली में सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रऊप से घायल हो गया। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसको लोहिया अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां डॉक्टर ने शिवनंदन को मृत घोषित कर दिया। शव देखकर मां सुदामा देवी, पत्नी सोनी और बच्चे शवनम व अतुल रोने बिलखने लगे। मां सुदामा ने बताया कि शिवनंदन अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी 2011 में सोनी के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे है।


ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

हेलमेट न लगाने से सिर में आई गंभीर चोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed