फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   500 rupies fine for not providing information to income tax everyday

कैश की नहीं दी जानकारी तो लगेगा हर दिन 500 रुपए जुर्माना 

Tue, 24 Jan 2017 10:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 24 Jan 2017 10:55 AM IST
सार

सहकारी बैंकों व डाकघरों के खिलाफ सख्त हुआ आयकर विभाग
नोटबंदी के बाद जमा होने वाले कैश की जानकारी नहीं दे रहे 
31 जनवरी तक मौका, इसके बाद शुरू होगा प्रतिदिन जुर्माना 

विज्ञापन
500 rupies fine for not providing information to income tax everyday
डेमो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहकारी बैंकों व डाकघरों ने नोटबंदी के बाद खातों में जमा हुई भारी भरकम रकम की सूचना आयकर विभाग को नहीं दी है। ऐसे बैंकों और डाकघरों के खिलाफ आयकर विभाग सख्त हुआ है। सूचना उपलब्ध कराने के लिए इनके पास आठ दिन और शेष हैं। 31 जनवरी के बाद बैंक व डाकघर के प्रबंधक पर पांच सौ रुपये प्रतिदिन का जुर्माना लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


आयकर निदेशक (इंटेलिजेंस एंड क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) प्रदीप एस. हेडाऊ ने बताया कि नोटबंदी के बाद खातों में जमा हुई रकम की सूचना सभी बैंकों को आयकर विभाग को तत्काल उपलब्ध करानी थी। अधिकतर बैंकों ने सूचना दे दी है, लेकिन सहकारी बैंकों और डाकघरों के प्रबंधकों ने खातों में जमा हुई रकम की जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा गड़बड़ी वाले बैंकों में सहकारी बैंक भी शामिल हैं। इसकी पड़ताल के लिए डाटा माइनिंग की जरूरत है, लेकिन सूचनाएं न होने की वजह से जांच का काम प्रभावित है। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी के बाद भी यदि किसी बैंक ने सूचना नहीं दी तो उससे प्रतिदिन पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed