फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   500 meter road will be built from Sarsaul Railway Station to Shankaranand Vidyalaya by Mandi Samiti

खबर का असर: सरसौल रेलवे स्टेशन से शंकरानंद विद्यालय तक बनेगी 500 मीटर सड़क

Mon, 01 Sep 2025 02:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 01 Sep 2025 02:42 PM IST
विज्ञापन
500 meter road will be built from Sarsaul Railway Station to Shankaranand Vidyalaya by Mandi Samiti
जर्जर पड़ी सड़क - फोटो : अमर उजाला
बीते 8 अगस्त को सरसौल रेलवे स्टेशन से महाराजपुर कस्बे के बीच पड़ने वाले शंकरानंद विद्यालय सहित चार विद्यालयों के बीच में सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी थी और करीब 20 वर्षों से उसकी मरम्मत नहीं हुई थी। घुटनों से भरे पानी के बीच से करीब 3000 स्कूली बच्चे विद्यालय पहुंच रहे थे। जिसकी खबर को अमर उजाला ने 8 अगस्त के अंक में प्रमुखता से दिखाया था। 
विज्ञापन


सरसौल रेलवे स्टेशन से शंकरानंद विद्यालय तक करीब 500 मीटर की जर्जर सड़क गड्ढों का मैदान बन चुकी थी। शिकायतों के बावजूद इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया। विद्यालय के प्रबंधक ने बताया था कि यह सड़क 20 वर्ष पहले बनी थी इसके बाद से आज तक कोई इसको झांकने तक नहीं आया।
विज्ञापन

500 meter road will be built from Sarsaul Railway Station to Shankaranand Vidyalaya by Mandi Samiti
जर्जर पड़ी सड़क - फोटो : अमर उजाला
खबर को संज्ञान लेते हुए मंडी समिति के अधिकारियों द्वारा मौके का जाकर निरीक्षण किया गया तथा रिपोर्ट उच्चधिकारियों को प्रेषित की गई। 25 अगस्त को एक आदेश जारी किया गया जिसमें अन्य सड़कों के साथ करीब 500 मीटर इस सड़क के मरम्मत के लिए भी बजट पास हुआ है, जिसका जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed