{"_id":"68b36468dfcaf73f8b0c1fe7","slug":"462-roads-will-be-built-with-rs-3240-crore-construction-will-start-from-september-10-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1247105-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 32.40 करोड़ से बनेंगी 462 सड़कें, 10 सितंबर से शुरू होगा निर्माण\n\n-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 32.40 करोड़ से बनेंगी 462 सड़कें, 10 सितंबर से शुरू होगा निर्माण -
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। नगर निगम 32.40 करोड़ रुपये से 462 सड़कों का निर्माण और मरम्मत करवाएगा। इनमें से 242 सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। अन्य सड़कों के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर आयुक्त ने दिवाली से पहले सभी सड़कें बनाने, अन्य सड़कों पर पैचवर्क कराते हुए गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार सुबह नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने औचक निरीक्षण के दौरान लोगों से बात कर समस्याएं पूछीं। लोगों ने बताया कि बरसात में टूटी सड़कों से दिक्कत हो रही है। लोगों ने उनसे सड़कों को गड्ढामुक्त करवाने और जलभराव से निजात दिलाने की मांग की। उन्होंने जल्द समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों का निर्माण त्वरित गति से शुरू कराकर जल्द पूरा कराया जाए। सभी कार्य मानकों के अनुरूप हों। आगामी त्योहारों से पहले अधिकतम मार्गों को बनवाकर नागरिकों को सुगम यातायात की सुविधा प्रदान की जाए।
बताया गया कि 26 अगस्त को 242 सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इनमें से 38 सड़कें हाटमिक्स प्लांट से बनेंगी। अन्य 184 सड़कें इंटरलॉकिंग एवं सीसी (कंक्रीट) से बनाई जाएंगी। इन सड़कों के निर्माण की लागत 13.40 करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त 19 करोड़ रुपये से 220 अन्य सड़कों के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति हो गई है। 15 दिनों में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर इन सड़कों का भी निर्माण शुरू कराया जाएगा।