फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   4.30 lakh rupees stolen from poultry farm owner's house

Kanpur News: पोल्ट्री फार्म संचालक के घर 4.30 लाख की चोरी

Wed, 20 May 2026 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
4.30 lakh rupees stolen from poultry farm owner's house
कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव में सोमवार रात हथियार बंद नकाबपोश चोरों ने पोल्ट्री फार्म संचालक के घर को निशाना बनाया। चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब 4.30 लाख रुपये की नकदी पार कर ले गए। वारदात के समय चार चोर हथियार के साथ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


किशुनपुर निवासी पोल्ट्री फार्म संचालक संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात खाना खाने के बाद वह पहली मंजिल के कमरों में ताला लगाकर परिवार के साथ मकान के नीचे कमरे में सोने चले गए। देर रात पड़ोसी की छत के रास्ते पहली मंजिल पर पहुंचे चोरों ने तीन कमरों के ताले तोड़कर एक कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़ा। उसमेंं रखी 4.30 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। उसके बाद नीचे उतरे चोरों ने कमरों के दरवाजों की कुंडी बाहर से बंद कर दी। मंगलवार सुबह पड़ोसी को फोनकर दरवाजा खुलवाया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रात 1.30 बजे चार चोर चेहरे पर गमछा बांधे नजर आए। उनके हाथों में तमंचा, चापड़ था। बिधनू थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

........
शातिरों ने रसगुल्ले भी खाए
पीड़ित संचालक के अनुसार वारदात के दौरान चोरों ने फ्रिज में रखे रसगुल्ले भी खाए। ब्रांडेड जूते तक उठा ले गए। पड़ोसी की छत पर रसगुल्ले खाने के बाद खाली डिब्बा वहीं फेंक दिया। उनके अनुसार जिस तरह शातिर घर में हथियार लेकर घुसे उससे पेशेवर अपराधी लग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed