{"_id":"5c705117bdec2275c512488b","slug":"41550864663-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी की चपेट में आने से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। घर से दवा लेने निकला किसान अजगैन रेलवे क्रासिंग पर मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने उसे नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव जमुनाखेड़ा निवासी सुंदर (52) शुक्रवार सुबह घर से लखनऊ जाने के लिए निकला था। वह पैदल अजगैन रेलवे स्टेशन आ रहा था क्रासिंग पार करते समय लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गया।
सूचना पर अजगैन पुलिस ने उसे नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने सुंदर को मृत घोषित कर दिया। सुंदर की जेब से मिले पहचान पत्र के जरिए उसके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। मृतक की पत्नी ज्ञानवती व एकलौते बेटे संजय ने बताया कि उसके पिता बीमार थे। दवा लेने लखनऊ जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। वह सब्जी उगाकर उसे बाजार में बेचते थे।
विज्ञापन
- घर से दवा लेने के लिए निकला था, अजगैन क्रासिंग पर हादसा