फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पत्नी को जिंदा फूंका, सास को फंदे पर लटकाया

पत्नी को जिंदा फूंका, सास को फंदे पर लटकाया

Fri, 02 Nov 2018 01:40 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को जिंदा फूंका, सास को फंदे पर लटकाया
बिल्हौर (कानपुर)। अपने व अपने परिजनों पर से दहेज उत्पीड़न और गैंगरेप के मुकदमे वापस न लेने से नाराज पति ने अपने साथियों संग ससुराल आकर पहले पत्नी की पिटाई कर बेदम किया। इसके बाद धान के पुआल में दबाकर जिंदा फूंक दिया। बुजुर्ग सास ने विरोध किया तो उसे भी एक पेड़ से फंदे पर लटका कर मौत की नींद सुला दिया। कस्बे के बैड़ी गांव में यह वारदात हुई। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने पुआल से शव के अवशेष और पेड़ से लटके बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। एसपी ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। महिला के पिता ने कोतवाली में दामाद, देवर व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

बैड़ी अलीपुर गांव में राजाराम शर्मा अपनी पत्नी जगदेई (75) और तीन पुत्रों पिंटू, पूती, गोपाल, विवाहित पुत्री रूबी (35) के साथ रहते हैं। राजाराम के मुताबिक 11 साल पहले उन्होंने पुत्री रूबी की शादी मैनपुरी जिले के गुलरिया गांव निवासी सुशील से की थी। दामाद और ससुरालीजनों के दहेज उत्पीड़न से तंग आकर पुत्री गांव आ गई थी। तभी से मायके में रह रही थी। पुत्री रूबी और सुशील में मुकदमेबाजी के बाद भी फोन पर बातचीत होती थी। बुधवार रात दामाद ने रूबी को फोन करके रात 10 बजे अलियापुर बंबे के पास रुपये लेने के लिए बुलाया। रूबी और उसकी मां जगदेई पैदल वहां गए। इसी बीच रास्ते में मिले दामाद व उसके साथियों ने रूबी को पहले पीटकर लहूलुहान कर दिया फिर पास में ही खेतों में लगे धान के पुआल में फेंककर आग लगा दी। जगदेई को अलियापुर बंबा पार ले जाकर पेड़ से जबरन फांसी पर लटका दिया। देर रात तक दोनों के न लौटने पर तलाश की लेकिन पता नहीं चला। गुरुवार सुबह ग्रामीणों की सूचना के बाद घटना की जानकारी हो सकी। प्रभारी कोतवाल जनार्दन सिंह, फोरेंसिक टीम, सीओ बिल्हौर और एसपी ग्रामीण प्रदुम्न सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। कोतवाल के मुताबिक पुआल में रूबी के शव के अवशेष मिले हैं जिन्हें जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

एसपी आरए प्रदुम्न सिंह ने बताया कि परिजनों ने मैनपुरी निवासी रूबी के पति और उसके कई साथियों पर हत्या की आशंका जताई है। बिल्हौर पुलिस को तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed