{"_id":"5bc63f5ebdec22698c6e3979","slug":"41539719006-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से पीड़ित महिला समेत दो ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से पीड़ित महिला समेत दो ने दम तोड़ा
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जिले में बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को रूरा के बैजूपुरवा में बुखार से एक महिला की मौत हो गई जबकि डेरापुर के बड़ा गांव भिक्खी में अधेड़ ने बुखार से दम तोड़ दिया।
बैजूपुरवा गांव बलराम पाल ने बताया कि पत्नी बिट्टनश्री (60) को दो दिनों से बुखार आ रहा था। उसका स्थानीय डाक्टरों से उपचार कराया जा रहा था। आराम न मिलने पर मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल ले गए वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर घर चले गए। वहीं डेरापुर प्रतिनिधि के अनुसार बड़ागांव भिक्खी में तेज बुखार के चलते कौशल किशोर शुक्ल (48) की मौत हो गई। तीन दिन से उसे बुखार आ रहा था। निजी चिकित्सकों से उपचार कराया लेकिन लाभ नहीं मिला। पड़ोसी अनुज तिवारी ने बताया कि सोमवार को सीएचसी में दिखाया गया था। वहां से दवा लेकर घर आने के बाद देर रात फिर बुखार आया और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, जिला अस्पताल में भी बुखार पीड़ितों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वायरल फीवर व मलेरिया के रोगी मिल रहे हैं। सीएमएस डा. रमेश बाबू ने बताया कि बुखार पीड़ितों की जांच कराने के बाद ही उन्हें दवाएं दी जाती हैं।