फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   41 unregistered madrasas found in Kanpur, minority department is preparing data of madrasas

मदरसों का सर्वे: कानपुर में मिले 41 गैर पंजीकृत मदरसे मिले, अल्पसंख्यक विभाग तैयार कर रहा मदरसों का डाटा

Fri, 16 Sep 2022 12:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 16 Sep 2022 12:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे शुरू हो गया है। इसमें बच्चों की संख्या से लेकर फंडिंग और अन्य जानकारी जुटाई जाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य बिंदुओं पर भी सर्वे होगा। कानपुर में गुरुवार को सर्वे कर 41 मदरसे चिह्नित किए गए हैं।

विज्ञापन
41 unregistered madrasas found in Kanpur, minority department is preparing data of madrasas
मदरसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में शासन के निर्देश पर मदरसों की पड़ताल शुरू हो गई है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने गुरुवार को सर्वे कर 41 मदरसे चिह्नित किए हैं, जो गैर पंजीकृत हैं। इनमें शहरी क्षेत्र के 28, बिल्हौर के छह, घाटमपुर के तीन और नरवल के चार मदरसे शामिल हैं।

विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि जिले में कुल 250 पंजीकृत मदरसे हैं, जिसमें से 24 अनुदानित हैं। एक हफ्ते में सभी गैर पंजीकृत मदरसे चिह्नित कर सूची प्रशासन को सौंपी जाएगी। इसके  बाद विभाग, प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीमें बच्चों व शिक्षकों से लेकर फंडिंग समेत 12 बिंदुओं पर जानकारी जुटाएगी।

विज्ञापन

इन बिंदुओं पर होगी जांच

  • संस्था जो मदरसे का संचालन कर रही हैं।
  • स्थापना कब हुई, किसने की।
  • कक्षाएं, पानी, फर्नीचर, बिजली आपूर्ति, शौचालय की जानकारी।
  • विद्यार्थियों और शिक्षकों की संख्या।
  • आय के स्रोत।
  • मदरसे में पढ़ाए जाने वाले कोर्स की जानकारी।
  • मदरसा किस संस्था या गैर सरकारी समूह से संबद्ध।

मदरसों का सर्वे उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश 
बता दें कि गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे वहां शिक्षा ले रहे बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश है। सरकार सर्वेक्षण कराकर शिक्षा की गुणवत्ता, भोजन, जल, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब आदि की वास्तविक स्थिति जानना चाहती है, ताकि मदरसों को बेहतर बनाया जा सके। सरकार मुसलमानों की हितैषी है और उनका शैक्षिक स्तर उठाना चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed