{"_id":"5f85b1500e7ba15801104308","slug":"41-lakh-cheated-by-four-people-in-the-name-of-getting-a-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: नौकरी लगवाने के नाम पर चार लोगों से 41 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: नौकरी लगवाने के नाम पर चार लोगों से 41 लाख ठगे
Tue, 13 Oct 2020 07:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 13 Oct 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
फर्रुखाबाद जिले के संकिसा में बेटों को नौकरी दिलाने व नगर पालिका में काम दिलवाने के नाम पर चार लोगों से 41.10 लाख रुपये की ठगी करने वालों के खिलाफ एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इसमें विभिन्न तारीखों पर नगद व खातों के माध्यम से रुपये लेने का आरोप लगाया है। मेरापुर थाना क्षेत्र गांव दहेलिया निवासी रोहिताश ने लखनऊ के जानकीपुरम निवासी अभिषेक सिंह वर्मा, लखनऊ की सिल्कराम कालोनी निवासी आरती शुक्ला, गौरीगंज नया वाटर वर्क्स के पास कैलाश मंदिर सिकंदरा आगरा निवासी नरेश शर्मा और दीपक चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट एसपी के आदेश पर दर्ज कराई है।
इसमें कहा कि वर्ष 2019 में आरोपियों से मुलाकात हुई थी। आरोपियों ने उसे और उसके साथी शाहरूख, कृष्णा शुक्ला व बृजमोहन मिश्रा से कहा कि वह सभी के बेटों की नौकरी लगवा देंगे और विभिन्न जिलों की नगर पालिका में काम भी दिलाएंगे।
विज्ञापन
इसके लिए रुपये खर्च करने होंगे। बेटों की नौकरी और नगर पालिका में काम मिलने का भरोसा होने पर उससे 9 लाख 50 हजार रुपये, शाहरूख से 18 लाख 50 हजार रुपये, कृष्णा शुक्ला से 8 लाख 10 हजार और बृजमोहन मिश्रा से 11 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद न तो बच्चों की नौकरी लगवाई गई और न ही नगर पालिका में काम दिलवाया गया। आरोपियों ने चारों लोगों से रुपये लेकर ठग लिए हैं।