फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   4 injured including two foreigners in DCM bus collision

डीसीएम ने बस में मारी टक्कर, दो विदेशी सैलानियों समेत 4 घायल

Mon, 07 Jan 2019 11:52 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 07 Jan 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
4 injured including two foreigners in DCM bus collision
सड़क हादसे में घायल विदेश सैलानी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से वाराणसी जा रही शताब्दी ट्रैवेल्स बस में सोमवार तड़के एक डीसीएम ने कानपुर के कोयला नगर हाईवे पर टक्कर मार दी। हादसे में दो विदेशी सैलानियों समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


वल्लभगढ़ नई दिल्ली निवासी व्यापारी प्रदीप रविवार को पत्नी शिवानी और फेसबुक फ्रेंड फ्रांस के एड्रियन सिग्नोलेट, क्लैयर और एमिली के साथ वाराणसी घूमने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि तड़के एक तेज रफ्तार डीसीएम ने ओवरटेक करने के चक्कर में बस में टक्कर मार दी। इसमें वह, उनकी पत्नी और दो दोस्त घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। एमिली की रीढ़ की हड्डी में हेयर लाइन फ्रैक्चर हुआ है। एड्रियन के गले और सिर पर चोट आई हैं। प्रशासनिक अफसरों और मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. आरती लाल चंदानी ने सैलानियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। चालक डीसीएम समेत फरार हो गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed