{"_id":"5c3398bcbdec2256cd7e2372","slug":"31546885308-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ की खबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबुली कोल गैंग से एसटीएफ और एंटी डकैती टीम का आमना-सामना आखिरकार सोमवार सुबह करौंहा जंगल में हो गया। दोनों ओर से आधे घंटे तक हुई फायरिंग से जंगल थर्रा उठा।
इस दौरान पुलिस ने बबुली के सगे भतीजे 60 हजार के इनामी पप्पू कोल को धर दबोचा। गैंग सरगना समेत अन्य डाकू भाग निकले। पप्पू के पास से पुलिस ने एक राइफल, 23 कारतूस और 4 खोखे बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ में कई डकैत घायल भी हुए हैं।
बबुली कोल गैंग की तलाश में जुटी एसटीएफ को सुबह छह बजे सूचना मिली कि बबुली समेत गैंग मारकुंडी के करौंहा जंगल में मौजूद है। एसटीएफ सीओ ऋषि कुमार सिंह और एंटी डकैती टीम प्रभारी संतोष कुमार के साथ तीन थानों मानिकपुर, मारकुंडी और बहिलपुरवा की पुलिस ने जंगल में गैंग की घेराबंदी की।
विज्ञापन
जैसे ही पुलिस बल आगे बढ़ा, पत्थरों की ओट में छिपे डाकुओं ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। पुलिस ने तकरीबन 40-50 राउंड फायरिंग की।
पुलिस को भारी पड़ता देख डकैत पहाड़ की ओर भागे। एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि पकड़ा गया डाकू मारकुंडी क्षेत्र के मुटवन निवासी पप्पू कोल (18) पुत्र नत्थू है।
उस पर यूपी पुलिस ने 50 हजार और मध्यप्रदेश की पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। उस पर हत्या अपहरण, धमकी और रंगदारी वसूलने के दोनों प्रदेशों में एक दर्जन मामले दर्ज हैं।
एसपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान कई डाकुओं को भी गोली लगी है, जिनकी तलाश के लिए जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। गौरतलब हो कि रविवार को पुलिस ने बबुली गैंग को असलहा सप्लाई करने जा रहे छह लोगों को पकड़ा था। इनके पास से दो राइफल, पांच तमंचे, एक पिस्टल और 76 जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किए थे।
बबुली गैंग से मुठभेड़, साठ हजार का इनामी दबोचा
- चित्रकूट में मारकुंडी के करौंहा जंगल ताबड़तोड़ गोलियों से गूंजा, गैंग समेत भाग निकला बबुली, पकड़ा गया डाकू उसका भतीजा