फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   वाहन चेकिंग के दौरान इनामी बदमाश और उसका साथी गिरफ्तार

वाहन चेकिंग के दौरान इनामी बदमाश और उसका साथी गिरफ्तार

Thu, 03 Jan 2019 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान इनामी बदमाश और उसका साथी गिरफ्तार
कानपुर देहात। वाहन चेकिंग के दौरान मंगलपुर पुलिस ने झींझक-लगरथा मार्ग पर फरार चल रहे इनामी बदमाश व साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचा व कारतूस, चोरी का बाइक बरामद किया है। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ औरैया और मंगलपुर थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस कार्यालय में एसपी राधेश्याम ने बताया कि मंगलवार शाम मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय व चौकी प्रभारी अनुराग पांडेय फोर्स के साथ लगरथा रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। कंचौसी की ओर से एक बाइक पर सवार होकर दो लोग आ रहे थे। पुलिस को देख कर बाइक सवार वापस भागने लगे। पुलिस ने शक होने पर बाइक सवारों युवकों को दौड़ा कर पकड़ लिया। चेकिंग के दौरान बाइक सवार दोनों युवकों के पास से 315 बोर के दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में बाइक चालक ने अपना परिचय औरैया कोतवाली क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी नफीस उर्फ शंकरा बताया, जबकि दूसरे ने दिबियापुर थाना क्षेत्र के हरतौली गांव निवासी राजेंद्र करिया बताया। छानबीन के दौरान नफीस उर्फ शंकरा पर औरैया कोतवाली में गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज मिला। मामले में आरोपी फरार चल रहा था, पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जबकि इसके साथी राजेंद्र करिया के खिलाफ मंगलपुर थाने में पशु चोरी सहित अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि आरोपियों के पास से चोरी की बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed