{"_id":"5a79f7274f1c1bff388b6c10","slug":"31517942567-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान आज, प्रधानों का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान आज, प्रधानों का विरोध
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान आज, प्रधानों का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। तिंदवारी ब्लाक की ग्राम पंचायत तेरही माफी में ग्राम प्रधान बिट्टन देवी के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर बुधवार को बैठक व मतदान होगा। बूथवार कर्मचारी नामित किए गए हैं।
मंगलवार को पोलिंग पार्टी रवाना कर दी गई। जिला पंचायत राज अधिकारी केके सिंह चौहान ने मंगलवार को कर्मचारियों को बूथवार जिम्मेदारी सौंपी। उधर, अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन ने अविश्वास प्रस्ताव पर विरोध जताते हुए बैठक स्थगित करने की मांग की। जिलाध्यक्ष संकटा प्रसाद के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक प्रधानों ने एडीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि गांव के दबंगों ने जनता को गुमराह कर फर्जी शिकायत की है। कई सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर बनाए गए। नियम के मुताबिक किसी सक्षम अधिकारी के सामने ग्रामीणों के हस्ताक्षर बनाए जाने चाहिए। हस्ताक्षर सत्यापन कराए जाने तक अविश्वास प्रस्ताव की आयोजित बैठक स्थगित की जाए। सुनवाई न होने पर सभी विकास कार्यों व सरकारी योजना का संचालन ठप करने की चेतावनी दी है। जिला व ब्लाक मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन को भी कहा है।
-अविश्वास प्रस्ताव पर बुधवार को बैठक व मतदान होगा