{"_id":"5a3119ec4f1c1b79548c32f7","slug":"31513167340-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुल्क मांगने पर डीपीआरओ से जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुल्क मांगने पर डीपीआरओ से जताया विरोध
Updated Wed, 13 Dec 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा (ब्यूरो)। ग्राम पंचायत से संबंधित जनसूचना मांगने पर लगातार टाल-मटोल कर रहे सचिव ने अब अधिकारियों का दबाव बढ़ने पर आवेदक से एक हफ्ते के अंदर फोटो कापियों का शुल्क मांगा है। कमासिन क्षेत्र के दलपापुरवा के सामाजिक कार्यकर्ता रामजी भाई ने डीपीआरओ को दिए पत्र में कहा है कि उसने 13 सितंबर को लमेहटा में कराए गए कार्यों की जानकारी की सूचना मांगी थी। सचिव ने नहीं दी। अब डीपीआरओ द्वारा कार्रवाई की चेतावनी पर सचिव ने एक हफ्ते में फोटो कापी का शुल्क जमा करने का फरमान जारी किया है। रामजी ने डीपीआरओ से कहा है कि निर्धारित समय में सूचना दिए जाने पर ही शुल्क जमा करने का प्रावधान है। अवधि खत्म हो चुकी है इसलिए अब नि:शुल्क सूचना के साथ क्षतिपूर्ति भी दिलाई जाए।
विज्ञापन