{"_id":"5a15bdfa4f1c1bd0408b8480","slug":"31511374330-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद/अमृतपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। बाइक से घर लौटते समय वाहन की टक्कर से युवक घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल भेजा। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घटना में वाहन की चपेट में आने से जीप चालक की मौत हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
थाना मेरापुर के गांव बरखिरिया निवासी संदीप यादव (35) पुत्र नाहर सिंह मंगलवार को बाइक से अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। मंगलवार की देर शाम संदीप घर लौट रहा था। मोहम्मदाबाद ताजपुर रोड पर कालीदेवी चौराहा पर सामने से आ रहे वाहन की चपेट में आकर संदीप घायल हो गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना के तत्काल बाद वाहन चालक भाग गया। घायल को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
यहां हालत बिगड़ने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर पर पत्नी पप्पी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह बेहोश हो गई। संदीप के एक बेटा मनमोहन है। परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, हादसे की सूचना पर पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह यादव अस्पताल पहुंचे। परिजनों को ढाढ़स बंधाया। कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। अभी तक तहरीर नहीं मिली।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में थाना अमृतपुर के गांव हरसिंगपुर निवासी वीरपाल (45) पुत्र सुरेंद्र कुमार मंगलवार की रात जीप से बारात करने गांव ताजपुर जा रहे थे। इस बीच वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वीरपाल घायल हो गए। घायल को आनन फानन में परिवार के लोग लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल से शव लेकर चले गए। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी नरेंद्र गौतम ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
मार्ग हादसों में दो की जान गई
मोहम्मादाबाद के मेरापुर व अमृतपुर थाना क्षेत्रों में हुए हादसे, परिजनों में मचा कोहराम
वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, वाहन की टक्कर से जीप चालक ने दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो