{"_id":"6a91def85f9e3f7b6305182b","slug":"300-homes-lose-power-after-trolley-transformer-blows-up-kanpur-news-c-220-1-akb1002-148075-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ट्रॉली ट्रांसफार्मर फुंकने से 300 घरों बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ट्रॉली ट्रांसफार्मर फुंकने से 300 घरों बिजली गुल
Sat, 29 Aug 2026 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
रूरा। नगर में कॉलेज फार्म के पास लगा 400 केवी ट्रॉली ट्रांसफार्मर शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे फुंक गया। करीब 300 घरों की बिजली गुल हो गई। त्योहारी बाजार पर भी इसका असर पड़ा। अब दूसरा ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाने की कवायद हो रही है। देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
नगर में कॉलेज फार्म के पास तीन माह से ट्रॉली ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति की जा रही थी। यहां पहले लगा 250 केवी ट्रांसफार्मर अन्य स्थान पर लगा दिया गया। यह ट्रांसफार्मर मई में खराब हुआ तो डेरापुर से ट्रॉली ट्रांसफार्मर मंगवाना पड़ा था। इसके बाद पाथामाई के पास लगा 100 केवी ट्रांसफार्मर ओवर लोड हो गया। इसपर कॉलेज फार्म वाले 250 केवी ट्रांसफार्मर को ठीक कराकर पाथामाई में लगा दिया गया। इधर क्षमता वृद्धि में प्रस्तावित ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं हो सके तो ट्रॉली ट्रांसफार्मर हटाया नहीं जा सका।
शुक्रवार को बारिश के दौरान सुबह करीब नौ बजे ट्रॉली ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे बाजार वार्ड, आंबेडकर वार्ड व आंशिक गांधीनगर वार्ड के तीन सौ घरों की बिजली गुल हो गई। पहले लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। घंटों बिजली गुल रही तो इन्वर्टर दगा दे गए। इधर पेयजल किल्लत हो गई। इधर जानकारी पर बिजली कर्मी पहुंचे और ट्रांसफार्मर की जांच की तो वह फुंका मिला। बबोल त्रिवेदी, अंजू सिंह, राजा त्रिवेदी व कल्लू सेंगर आदि ने बताया कि कॉलेज फार्म के पास पहले से रखा 250 केवी का ट्रांसफार्मर यदि उपलब्ध होता तो सुबह से शाम तक बिजली गुल होने की स्थिति नहीं आती।
विज्ञापन
ट्रॉली ट्रांसफार्मर तो आपात स्थिति में विकल्प होता है। अब ट्रॉली ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब नौ घंटे बाद भी बिजली गुल है। जेई नीतिल उपाध्याय ने बताया कि क्षमता वृद्धि में प्रस्तावित ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं हो सके हैं। इसकी वजह से ट्रॉली ट्रांसफार्मर से ही बिजली आपूर्ति की जा रही थी। अब दूसरा ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगवाकर देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
.................
फॉल्ट से पूरे दिन गुल रही गौरीकरन की बिजली
कानपुर देहात। जैनपुर उपकेंद्र से जुड़े गौरीकरन की बिजली शुक्रवार को लाइन फॉल्ट से पूरे दिन गुल रही। पेट्रोलिंग के बाद शाम को करीब साढ़े पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। गौरीकरन निवासी अनुराग दिवाकर ने बताया कि गांव में करीब 60 घरों में जर्जर तारों के भरोसे बिजली आपूर्ति की जा रही है। केबल लाइन डालने का प्रस्ताव है लेकिन मंजूरी में काम अटका है। शुक्रवार को लाइन फॉल्ट से सुबह से बिजली गुल रही। पेयजल किल्लत रही। वहीं बिजली उपकरण ठप रहे। शाम को बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। एसडीओ अनिल कुमार ने बताया कि बारिश के चलते लाइन में फॉल्ट हो गए थे। पेट्रोलिंग कराकर खामी दुरुस्त की गई इसके बाद बिजली आपूर्ति सुचारू की जा सकी। (संवाद)
....................
केबल बॉक्स जलने से 25 घरों की बिजली गुल
राजपुर। आंबेडकर नगर में पैलावर रोड स्थित 25 घरों की बिजली केबल बॉक्स जलने से गुल हो गई। करीब 25 घंटे बाद केबल बॉक्स ठीक कर शुक्रवार दोपहर में बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। आंबेडकर नगर के पैलावर रोड स्थित 25 घरों की बिजली आपूर्ति के लिए पोल पर केबल बॉक्स लगा है। दो दिन से हो रही बारिश के चलते शॉर्ट-सर्किट से केबल बॉक्स बृहस्पतिवार रात में करीब 10 बजे फुंक गया। बिजली गुल होने से इन 25 घरों में पेयजल किल्लत है। लोगों को दूर लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। इधर शुक्रवार सुबह 11 बजे बिजली कर्मी पहुंचे। फॉल्ट तलाशने में एक घंटा लगा। पोल के नजदीक जलभराव के चलते दिक्कत हुई। दोपहर में 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इधर शुक्रवार सुबह आठ बजे ब्लॉक कार्यालय के नजदीक एलटी केबल जलने से अटल नगर व अशोक नगर वार्ड में करीब डेढ़ घंटे बिजली गुल रही। अवर अभियंता राहुल साहू ने बताया कि केबल बॉक्स की मरम्मत दोपहर में करा दी गई। केबल भी जल्द बदली जाएगी। (संवाद)
.........................
ट्रांसफार्मर का फेज खराब, टिमटिमा रहे बल्ब
रनियां। नगर पंचायत क्षेत्र के कटका में दो दिन से ट्रांसफार्मर का एक फेज खराब है। इसकी वजह से बल्ब टिमटिमा रहे हैं। अन्य बिजली उपकरण भी ठप हैं। कटका निवासी श्याम सुंदर, वीरेंद्र कुमार, रामू द्विवेदी, राजू, छोटे, अवधेश कुमार, किशन स्वरूप आदि ने बताया कि दो दिन से ट्रांसफार्मर खराब है। एक फेज नहीं आने से करीब 30 घरों में बिजली उपकरण ठीक से नहीं चल रहे हैं। फेज खराब होने की शिकायत की गई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसकी वजह से रक्षाबंधन त्योहार पर भी परेशानी रही। कहा गर्मी में उपकरण नहीं चलने से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी है। एसडीओ विकास सोनी ने बताया कि लाइनमैन को भेजा गया है। ट्रांसफार्मर में समस्या की जांच कराई जा रही है। जल्द समाधान कराया जाएगा। (संवाद)