{"_id":"584992d64f1c1b732a448479","slug":"281-trains-late-five-trains-due-to-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से 281 ट्रेनें लेट, पांच ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से 281 ट्रेनें लेट, पांच ट्रेनें निरस्त
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 09 Dec 2016 01:08 PM IST
सार
- 1100 यात्रियों को दूसरी ट्रेनों से यात्रा करने की छूट
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घने कोहरे ने रेल के पहियों की रफ्तार को रोक दिया है। इस वजह से कानपुर से आने जाने वाली 281 ट्रेनें लेट चल रही हैं। 12 से 18 घंटे की देरी से चलने की वजह से रेलवे ने पांच ट्रेनों को गुरुवार को निरस्त कर दिया है। ट्रेनों के निरस्त होने से काफी संख्या में यात्रियों ने टिकट वापस कर दिए। इसके अलावा रेलवे ने यात्रियों को छूट दी कि वह अपने टिकट से दूसरी ट्रेनों की खाली सीटों पर सफर कर सकते हैं।
गुरुवार को गोरखपुर से मुंबई चलने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस (11016), अजमेर-पटना जियारत एक्सप्रेस (12396), सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस (14005), मेरठ-इलाहाबाद संगम एक्सप्रेस (14164), यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस (15024) निरस्त कर दी गई।
करीब 1100 यात्रियों को रेलवे ने छूट दी कि वह अपने टिकट से समय पर आने वाली दूसरी ट्रेेनों से सफर कर सकते हैं। ट्रेनों के लेट होने से रात में यात्रियों में सर्दी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वेटिंग रूम और हॉल में जगह न मिलने पर यात्रियों ने प्लेटफार्मों पर रात गुजारी।