{"_id":"679dda7a196f2064210f15cd","slug":"2800-quintals-of-paddy-found-less-in-online-records-incharge-suspended-purchase-will-continue-till-february-20-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ऑनलाइन रिकॉर्ड में 2800 क्विंटल धान मिला कम, केंद्र प्रभारी निलंबित…20 फरवरी तक चलेगी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ऑनलाइन रिकॉर्ड में 2800 क्विंटल धान मिला कम, केंद्र प्रभारी निलंबित…20 फरवरी तक चलेगी खरीद
Sat, 01 Feb 2025 01:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:55 PM IST
सार
Kanpur News: केंद्रों पर अव्यवस्थाओं की शिकायतें आने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों से धान क्रय केंद्रों का भौतिक रूप से स्टॉक सत्यापन कराया गया, तो मामला सामने आया। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी नौबस्ता मंडी दिग्विजय पाल सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
धान खरीदी केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में धान क्रय केंद्रों पर मनमानी तौल करने और ऑनलाइन रिकॉर्ड में कम वजन दिखाना केंद्र प्रभारियों को भारी पड़ गया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने 29 जनवरी को सात केंद्रों का निरीक्षण किया था। नौबस्ता मंडी प्रथम में ऑफलाइन स्टॉक से ऑनलाइन रिकॉर्ड में 450 क्विंटल धान कम मिला।
विज्ञापन
शिवराजपुर मंडी प्रथम, द्वितीय में 2800 क्विंटल धान कम पाया गया। चौबेपुर केंद्र बंद मिला था। जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी तो शिवराजपुर मंडी प्रभारी मनमोहनलाल चतुर्वेदी को निलंबित कर दिया। नौबस्ता मंडी प्रथम को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। जिले में एक नवंबर से अलग-अलग ब्लॉकों में स्थापित 38 धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद चल रही है। 20 फरवरी तक खरीद चलेगी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस
इस वित्तीय वर्ष 60 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य था। विभाग ने इसे 8148 किसानों से 61 हजार मीट्रिक टन धान खरीदकर पूरा कर लिया है। केंद्रों पर अव्यवस्थाओं की शिकायतें आने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों से धान क्रय केंद्रों का भौतिक रूप से स्टॉक सत्यापन कराया गया तो मामला सामने आया। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी नौबस्ता मंडी दिग्विजय पाल सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। चौबेपुर प्रभारी पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन