{"_id":"6ac01cf3561901da1b0e879f","slug":"2564-complaints-disposed-of-without-contacting-the-complainant-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1670443-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 2,564 शिकायतें फरियादी से संपर्क किए बिना निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 2,564 शिकायतें फरियादी से संपर्क किए बिना निस्तारित
विज्ञापन
कानपुर। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही आईजीआरएस रैंकिंग पर दिखाई दे रही है। सितंबर की रैंकिंग में कानपुर 71वें स्थान पर खिसक गया जबकि जुलाई में जिला 68वें और अगस्त में 70वें स्थान पर था। सबसे बड़ी कमी 2,564 शिकायतें फरियादी से संपर्क किए बिना ही निस्तारित कर दी गईं।
सितंबर में सीएम कार्यालय ने 9396 शिकायतकर्ताओं से निस्तारण का फीडबैक लिया। इनमें 4992 लोग शिकायत के समाधान से असंतुष्ट मिले जबकि महज 4404 ने संतोष जताया। यानी संतोषजनक फीडबैक 46.87 फीसदी ही रहा। शिकायतों के निस्तारण का कुल स्कोर 140 में से 112 अंक रहा। सबसे बड़ी लापरवाही शिकायतकर्ताओं से संपर्क के मामले में देखने को मिली। सीएम कार्यालय से लिए गए फीडबैक में पता चला कि संबंधित विभागों ने 9,376 शिकायतों में से 6,832 शिकायतकर्ताओं से ही संपर्क किया। यानी 2564 शिकायतें बिना आवेदक से संपर्क किए ही निस्तारित कर दी गईं। एडीएम सिटी सौरभ सिंह ने बताया कि जिले की रैंक गिरी है। इसके लिए जिम्मेदार विभागों का रिव्यू कर कार्रवाई की जाएगी। निगेटिव फीडबैक वाले प्रत्येक मामले की समीक्षा होगी।