फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   25 minutes of terror, passengers' lives in danger

Kanpur News: दहशत के 25 मिनट, हलक में अटकी रहीं यात्रियों की जान

Sun, 15 Mar 2026 02:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
25 minutes of terror, passengers' lives in danger
कानपुर। नासिक से तीर्थ पर निकले 57 यात्रियों की यात्रा 14 मार्च की सुबह जिंदगी भर न भूलने वाली बन गई। भीषण टक्कर से हुए धमाके के साथ गहरी नींद में अपनी सीट पर सोए यात्री तेज झटके के साथ एक के ऊपर एक गिर पड़े। आंख खुली तो सामने मौत नाचती दिखी। बस के अंदर चीखपुकार, अफरातफरी मच गई। हर कोई जान बचाने के लिए बस से बाहर निकलने की जद्दोजहद में जुट गया। बस में सवार 57 यात्रियों में से 55 खुशनसीब थे जिनकी जान बच गई। किसी ने अपनी कोहनी तो किसी ने घुटनों से खिड़कियों के शीशे तोड़ने की नाकाम कोशिश की। 25 मिनट तक बस में फंसे यात्रियों जान उनके हलक में अटकी रही। हादसे के 25 मिनट बाद मौके पर नजर आई रेस्क्यू टीम को देख यात्रियों ने राहत की सांस ली। यह कहना था बस में सवार नासिक के भास्कर चौधरी और उनकी पत्नी संगीता का।
विज्ञापन

भास्कर और संगीता ने बताया कि पूरा टूर 10 दिन का था। गुरुवार को वे लोग नासिक से निकले थे। शुक्रवार को महाकाल उज्जैन में दर्शन करने के बाद रात करीब दो बजे भिंड नेशनल हाईवे पर स्थित एक ढाबे में सभी ने खाना खाया। इसके कुछ देर बाद बस चल पड़ी और सभी लोग सो गए। शनिवार सुबह तेज गति में बस सीधे ट्राला में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गहरी नींद में सोते समय लोग एक दूसरे पर गिरे। किसी का हाथ टूटा तो किसी का पैर। वहीं टकराने में सिर फट गया। इसी तरह तीर्थयात्री मीरा बाई, अलका, मंदा और सरला ने बताया कि उनकी यह यात्रा कभी न भूलने वाली याद बनकर रह गई।
विज्ञापन

...........



सिलिंडर फटते तो जातीं कई जानें
10 दिन के टूर में तीर्थयात्री अपने पूरे बंदोबस्त से निकले थे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने बस में फंसे हुए घायलों को निकालने के बाद जब लगेज को निकालना शुरू किया तो बस में दो सिलिंडर भी रखे मिले। बताया अगर हादसे के दौरान सिलिंडर फट जाते तो कई तीर्थयात्रियों की जान जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed