फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   25 million rupee for farmers

25 करोड़ किसानों के लिए और आए

Sat, 11 Apr 2015 03:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 11 Apr 2015 03:36 AM IST
विज्ञापन
25 million rupee for farmers
बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुए जिले के किसानों के लिए प्रदेश सरकार ने 25 करोड़ रुपये और भेजे हैं। इससे पहले 10 करोड़ रुपये आए थे। फिलहाल 50 प्रतिशत नुकसान वाले किसानों को धन बांटा जा रहा है। इन्हें रकम बंटने के बाद कम क्षति वालों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन


उपकृषि निदेशक वी.के.सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 25 करोड़ रुपये और दिए हैं। शनिवार से इसे बांटने का काम शुरू कर दिया जाएगा। अब तक राजस्व विभाग और कृषि विभाग ने मिलकर किसानों को 10 करोड़ रुपये बांटे हैं।
विज्ञापन


उपकृषि निदेशक ने बताया कि पिछले खरीफ फसल के सीजन में हुई बारिश से क्षति का मुआवजा भी बीमा कंपनी ने बकाया कर रखा था। 6353 किसानों में से 2562 किसानों को 82 लाख 54 हजार रुपये की रकम जारी करा दी गई है। जल्द ही बचे किसानों को भी बीमा की रकम दिला दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश सरकार ने 25 प्रतिशत क्षति वाले किसानों को भी मुआवजा देने व केंद्र ने 33 फीसदी तक क्षति वालों को मुआवजा देने की बात कही है। ऐसे में दोबारा नए तरीके से सर्वे कराने की बात से उप कृषि निदेशक ने इंकार किया।


उनका कहना है कि सर्वे में प्रति किसान परिवार और उनकी भूमि में क्षति के प्रतिशत का ब्योरा दिया गया है। अभी तक 50 प्रतिशत से नीचे की क्षति वालों को छोड़ दिया जा रहा था पर जब उन्हें मुआवजा देना होगा तो सर्वे का यही आंकड़ा उपयोग में ले लिया जाएगा जो अभी कराए सर्वे में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed