फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   2.34 crore fraud by claiming to be close to a minister

Kanpur News: मंत्री का करीबी बताकर 2.34 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

Tue, 07 Apr 2026 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
2.34 crore fraud by claiming to be close to a minister
कानपुर। तिलक नगर निवासी व्यक्ति ने खुद को भाजपा नेता बताने वाले युवक और उसकी पत्नी पर 2.34 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाकर कोहना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तिलक नगर निवासी एल्डराडो अपार्टमेंट निवासी नारायन प्रसाद सुल्तानिया ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि साल 2018 में एक कार्यक्रम में कोयलानगर के यूही ग्रीन सिटी निवासी अवधेश कुमार मिश्रा से मुलाकात हुई।
विज्ञापन

गनरों के साथ भाजपा का झंडा लगी गाड़ी में घूम रहे अवधेश ने खुद को वरिष्ठ भाजपा नेता बताया। उन्होंने बातचीत के दौरान खुद को मंत्री का करीबी बताकर बालू खनन का ठेका दिलाने की बात कही। इसके बाद उसने मंत्री से मुलाकात कराई। मार्च 2018 से फरवरी 2019 के 2.34 करोड़ रुपये ले लिए। आरोप है कि कुछ रुपये उसने अपनी पत्नी रेखा मिश्रा और किसानों के नाम पर ट्रांसफर कराई। आरोपी ने जमीन बैनामे के दौरान अपना नाम दर्ज करा ली। नोटिस आने पर जब उन्होंने अवधेश से रकम मांगी तो वह धमकाने लगा। कोहना थाना प्रभारी प्रतीक सिंह ने बताया कि तहरीर पर दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed