{"_id":"5ac676644f1c1bb5618b5d5b","slug":"21522955876-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई के बहाने जेवरों से चुराया सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई के बहाने जेवरों से चुराया सोना
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बकेवर। लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुरा में दो घरों में सोने की चेन सफाई के दौरान दो युवकों ने सोना चुरा लिया। शक होते ही पीड़ितों ने तौल कराकर दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों को चुराए गए सोने के साथ गिरफ्तार किया है।
ग्राम चंदपुरा निवासी रमेश सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के मुताबिक 3 अप्रैल को उसके गांव में दो युवक गंदे बर्तनों व सोने के आभूषणों को साफ करने पहुंचे। उसने सोने की चेन को साफ कराई। इसके बाद गांव के ही आनंद कुमार शर्मा के यहां दोनों पहुंचे तो इनकी भी सोने की चैन सफाई की।
शक होने पर दोनों ने चेनों का वजन कराया गया तो पांच-पांच ग्राम कम निकला। मुकदमा दर्ज होने पर उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से करीब 7 ग्राम सोना बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपने को बिहार के बेगूसराय निवासी सुनील कुमार शाह पुत्र रामचंद्र व राजकुमार शाह पुत्र शंकर शाह बताया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
- पुलिस ने दोनों को सोने के साथ गिरफ्तार किया