फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   20th installment will reach farmers' account today

Kanpur News: किसानों के खाते में आज पहुंचेगी 20वीं किस्त

Sat, 02 Aug 2025 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 02 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
20th installment will reach farmers' account today
कानपुर देहात। किसान सम्मान निधि की किस्त के लिए अब इंतजार खत्म हो गया है। दो अगस्त को वाराणसी में कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20वीं किस्त जारी करेंगे।
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त पांच महीने पहले 24 फरवरी को जारी की गई थी। जिन किसानों के फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उनके खाते में सीधे यह धनराशि स्थानांतरित होगी। अब खरीफ फसल की जुताई-बुआई के समय से ही किसान सम्मान निधि मिलने की आस लगाए थे। इस बीच फार्मर रजिस्ट्री का अभियान भी चल रहा है। अधिकतर किसानों ने यह प्रक्रिया पूरी कर ली है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक तीन लाख 85 हजार कृषकों में से करीब तीन लाख 69 हजार लोगों की फार्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस आधार पर सम्मान निधि के वितरण की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि 20वीं किस्त से जिले के कितने किसान लाभान्वित किए जाएंगे। इसका सटीक ब्योरा किस्त वितरण के बाद ही मालूम चलेगा। फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें नए आवेदनों पर बिना फार्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी नहीं हो रही है। मगर पहले से लाभ ले रहे किसानों को फार्मर रजिस्ट्री न होने पर किस्त नहीं मिलेगी इसका कोई आदेश नहीं है। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फार्मर रजिस्ट्री लक्ष्य पूरा करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसान संबंधित प्रपत्रों के साथ फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया जन सेवा केंद्र से लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात टीम से भी पूरा करवा सकते हैं। निजी मोबाइल से भी पंजीकरण किया जा सकता है।

.................

वर्जन-

सम्मान निधि की 20वीं किस्त का आवंटन दो अगस्त को किया जाएगा। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने किसान लाभान्वित होंगे। यह आंकड़ा वितरण होने के बाद में मिलेगा। जिन किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री नहीं करवाई है। वह जल्द से जल्द प्रक्रिया को पूरी कर लें, जिससे उन्हें लाभान्वित किया जा सके। - हरि शंकर भार्गव, उप कृषि निदेशक, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed