{"_id":"5c042c0ebdec2241b2773560","slug":"201543777294-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काकूपर रब्बन गांव में छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काकूपर रब्बन गांव में छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवराजपुर (कानपुर)। थाना क्षेत्र के काकूपुर रब्बन गांव में संदिग्ध हालात में छात्रा का शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की पड़ताल शुरू की है। वहीं, पिता ने गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
काकूपुर रब्बन गांव निवासी पप्पू पाल ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री अंशिका शनिवार शाम करीब पांच बजे शिवराजपुर कुछ सामान लेने के लिए गई थी, देर रात घर न लौटने पर उसकी तलाश गांव और रिश्तेदारी में शुरू की, रात में ही उनके मोबाइल पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन भी आया कि उनकी पुत्री आत्महत्या करने वाली है, जिससे वह घबरा गए और मामले की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को भी दी, लेकिन रविवार की भोर तक अंशिका का कोई पता नहीं लग सका।
रविवार की सुबह ग्रामीणों ने जानकारी दी कि उनकी पुत्री अंशिका का शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटक रहा है। दौड़ भागकर मौके पर पहुंचकर देखा तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ त्रदीप सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर गांव के ही सोमनाथ पुत्र बाबू पांडे के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया गया।