{"_id":"5ac675784f1c1bd5618b5be2","slug":"201522955640-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में रेडीमेड कपड़ा व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में रेडीमेड कपड़ा व्यापारी की मौत
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जसवंतनगर। हाईवे पर विचारपुरा गांव के पास बाइक पर सवार रेडीमेड कपड़ा व्यापारी को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कस्बे के व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। पुलिस कुचलने वाले वाहन का पता लगा रही है
कस्बा के मोहल्ला फक्कड़पुरा निवासी हाजी नेक मोहम्मद का पुत्र हाजी शान मोहम्मद (48) की कस्बे में रेडीमेड कपड़े की दुकान है।
गुरुवार सुबह वह बाइक से रेडीमेड कपड़ों की खरीदारी करने इटावा जा रहा था। सुबह करीब आठ बजे किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। शान मोहम्मद बाइक से नीचे गिर गया और वाहन उसे कुचलता हुआ निकल गया। ग्रामीणों ने शान की जेब में मिले कागज पर लिखे फोन नंबर पर कॉल करने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। शान के तीन पुत्र व एक पुत्री है।
- पुलिस बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की कर रही तलाश