{"_id":"59b6e0714f1c1bee7f8b6064","slug":"201505157233-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोन इंचार्ज पद से सामूहिक इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोन इंचार्ज पद से सामूहिक इस्तीफा
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। देहुली के एबी इंटरनेशनल कालेज व थरियांव थाने में प्रधानाचार्य सुशील कुमार से अभद्रता के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार को प्रधानाचार्य परिषद की अगुवाई में जिले के 25 प्रधानाचार्यों ने जोन प्रभारी पद से डीआईओएस को सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया। साथ ही नारेबाजी की। चेतावनी दी कि तीन दिन के अंदर दोषियों पर कार्रवाई न हुई तो स्कूलों में कामकाज ठप कर दिया जाएगा।
डीआईओएस अवधेश नारायण मौर्य ने कालेजों की जांच के लिए जिले भर में 25 प्रधानाचार्यों को जोनल प्रभारी बनाया है। उनके निर्देश पर नौ सितंबर को आदर्श इंटर कालेज बहरामपुर के प्रधानाचार्य व जोन प्रभारी सुशील कुमार एबी इंटरनेशनल कालेज देहुली में जांच करने गए थे।
कालेज में उनके साथ बदसलूकी हुई और उन्हें कमरे में बंद कर दिया गया। कालेज प्रबंधक ने यूपी 100 पुलिस को फोन कर बुलाया और प्रधानाचार्य को उसके हवाले कर दिया। थाने में चार घंटे तक प्रधानाचार्य को बैठाए रखा गया। परिषद के लोग पहुंचे तब जाकर पुलिस ने प्रधानाचार्य को छोड़ा।
विज्ञापन
सोमवार को प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष प्रभुदत्त दीक्षित के नेतृत्व में प्रधानाचार्य डीआईओएस कार्यालय पहुंचे और जोनल प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया। कहा कि वे किसी भी हालत में स्कूलों की जांच आदि का काम नहीं करेंगे। उन्होंने मांग की कि एबी इंटरनेशनल कालेज देहुली के प्रधानाचार्य और प्रबंधक की जांच कराकर उन पर एफआईआर दर्ज कराई जाए। अभद्रता करने वाली यूपी 100 के सिपाहियों और थानाध्यक्ष के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। परिषद ने डीआईओएस की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई।
प्रधानाचार्यों का जोन प्रभारी पद से सामूहिक इस्तीफा
क्रासर
फतेहपुर के थरियांव थाने में प्रधानाचार्य से बदसलूकी की घटना ने तूल पकड़ा, डीआईओएस दफ्तर पर नारेबाजी, स्कूल में कामकाज बंद करने की चेतावनी