{"_id":"61b65097cd2f2443782153fe","slug":"20-doctors-broke-covid-rules-in-health-fair-action-will-be-taken-akbarpur-news-knp6692097139","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेले में 20 डॉक्टरों ने तोड़ा कोविड नियम, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेले में 20 डॉक्टरों ने तोड़ा कोविड नियम, होगी कार्रवाई
विज्ञापन
बड़ागांव भिक्खी पीएचसी में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जनपद में हर रविवार आयोजित होने वाले आरोग्य मेले में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ कोविड नियमों की अनदेखी करते हैं। रविवार को बिना मास्क लगाए मरीजों का उपचार करने वाले ऐसे बीस डॉक्टरों को चिह्नित किया गया है। इन डॉक्टरों को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने की तैयारी है। इसके बाद इन पर कार्रवाई की जाएगी।
जनपद की 28 पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। इसमें 49 डॉक्टर और 136 पैरामेडिकल स्टॉफ ने 1154 मरीजों का उपचार किया। 66 लोगों में बुखार, 24 लोगों में मलेरिया के लक्षण पाए गए। हालांकि जांच में इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके अलावा 549 लोगों की किट से कोरोना जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई।
अब आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। आरोग्य मेले में अधिकारियों की ओर से कोविड नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस पर सख्ती के तहत नियमों को तोड़ कर मरीजों का परीक्षण करते मिले बीस डॉक्टरों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
आरोग्य मेले के नोडल अधिकारी डॉ. आशीष कुमार बाजपेयी ने बताया कि काफी डॉक्टर बिना मास्क के ही मरीजों को देख रहे हैं। रविवार को ग्रुप पर फोटो अपलोड किए जाने के आधार पर बीस डॉक्टरों को सूचीबद्ध किया गया है। चिह्नित 20 डॉक्टरों से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। इसके आधार पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जाएगी।