फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   2 crore rupee fraud in hospital

जिला अस्पताल में करोड़ो का गबन, लिपिक पर मुकदमा

Tue, 07 Sep 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
2 crore rupee fraud in hospital
औरैया। जिला अस्पताल चिचौली के तत्कालीन सीएमएस व लिपिक ने करीबियों की फर्मों के नाम फर्जी बिल बाउचर लगाकर करोड़ों की हेराफेरी कर दी। पांच सदस्यीय जांच टीम को रिकार्ड से कई बिल व पत्रावलियां गायब मिलीं। सरकारी बजट में करोड़ों के हेरफेर पर सीएमओ की तहरीर पर सदर कोतवाली में मंगलवार देर रात लिपिक के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

चिचौली स्थित 100 शय्या जिला अस्पताल में वित्तीय लापरवाही के मामले सामने आ रहे थे। इस पर डीएम ने एडीएम वित्त व राजस्व, सीएमओ, वरिष्ठ कोषाधिकारी, कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक की टीम से जांच कराई।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि तत्कालीन सीएमएस डॉ. राजीव रस्तोगी ने एरवाकटरा ब्लाक में तैनात लिपिक आदेश कुमार (बीपीएम) को रोगी कल्याण समिति के बिना अनुमति के 100 शय्या अस्पताल में संबद्ध कर दिया। दोनों ने मिलकर वित्तीय वर्ष 2020-21 में मिले एक करोड़ 67 लाख 89 हजार 854 रुपये का भुगतान फर्म सन फैसिलिटी को 60 बिलों के माध्यम से कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बिलों में महीना अंकित नहीं था और न हीं बिल प्रमाणित किए गए थे। इसके साथ ही दो वाशिंग मशीन होने के बाद भी आठ लाख 94 हजार छह सौ रुपये का भुगतान चादर धुलाई के नाम पर उन्नाव की तीन फर्म मैसर्स नमन इंटर प्राइजेज, मैसर्स शिवांगी इंटर प्राइजेज व काली इंटर प्राइजेज को किया गया। जांच में ये फर्में लिपिक के संबंधियों की निकलीं। जननी व शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को दो लाख 98 हजार 800 रुपये का भुगतान दर्शाया गया, इनकी पत्रावलियां गायब हैं। अन्य मदों में भी बिना टेंडर के कई बिल का भुगतान किया गया।

इस पर सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने डॉ. राजीव रस्तोगी व आदेश कुमार पर दो करोड़ से अधिक का गबन करने की तहरीर सदर कोतवाली में दी है। मंगलवार देर रात कोतवाली पुलिस ने आदेश कुमार को नामजद कर धारा 409, 420, 467, 468,471 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सीएमओ ने बताया कि वित्तीय अनियमितता पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed