फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   खेत में छोटे भाई को गोली मारी

खेत में छोटे भाई को गोली मारी

Tue, 12 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खेत में छोटे भाई को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा/बबेरू। खेत के विवाद में सगे बड़े भाई ने युवक को अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी। बुरी तरह घायल युवक को यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

घटना मर्का थाना क्षेत्र के औदहा गांव में रविवार को हुई। बांदा शहर के जवाहर नगर (चिल्ला रोड) में रह रहे वीरेंद्र सिंह (52) पुत्र चंद्र भूषण ने बताया कि औदहा गांव में उनकी खेती है। रविवार को सुबह अपने पुत्र आशीष सिंह के साथ खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। तभी गुरेह (कोतवाली देहात) गांव निवासी मलखान सिंह सहित नरोदय सिंह और विजय सिंह चार पहिया वाहन से वहां आ धमके। उसे ललकारा और ट्रैक्टर रुकवाकर उसके ऊपर राइफल से फायर कर दिया।
विज्ञापन


उसने झुककर अपने को बचाया, लेकिन गोली दाहिने कंधे में लगी। उसके पुत्र ने शोर मचाया तो दूसरा फायर भी किया, लेकिन उसमें वह बच गया। आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल वीरेंद्र को सीएचसी पहुंचाया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, इस बारे में मरका थानाध्यक्ष ओम प्रकाश पटेल ने बताया कि घायल की तहरीर पर वीरेंद्र सिंह सहित जमीनी विवाद को लेकर दोनों भाईयों के बीच झगड़ा हुआ। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-छोटा भाई ट्रैक्टर से जोत रहा था खेत
-नामजद रिपोर्ट दर्ज, घायल अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed