{"_id":"5984bffc4f1c1bef2d8b4691","slug":"191501872124-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील कार्यालय का बिजली कनेक्शन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील कार्यालय का बिजली कनेक्शन काटा
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिधूना । 54 लाख रुपये बकाया होने के चलते गुरुवार को विद्युत अधिकारियों ने तहसील कार्यालय का कनेक्शन काट दिया गया। शुक्रवार को अधिकारियों और कर्मचारियों ने जनरेटर चलवाकर काम किया।
गुरुवार को एसडीओ फेरूमल राजपूत ने तहसील भवन का विद्युत कनेक्शन 54 लाख रुपये बकाया होने के कारण काट दिया। इससे तहसील कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। बिजली न होने के कारण तहसील भवन के कई कार्यालयों में लगे कंप्यूटर बंद रहे। अधिक गर्मी होने के कारण कर्मचारी तहसील परिसर घूमते देखे गए। बाद में काम अधिक होने के कारण निस्तारण में देरी को देखते हुए जेनरेटर चलाकर काम को निपटाया गया।
इस संबंध में एसडीओ फेरूमल राजपूत ने बताया कि तहसील भवन का विद्युत बिल 54 लाख रुपये बकाया होने के कारण कनेक्शन काटा गया है। उन्हाेंने बताया कि शासन की ओर से दिए गए आदेश के तहत सरकारी अस्पताल व पुलिस लाइन के अलावा किसी भी सरकारी भवन का विद्युत बिल बकाया है तो उसका कनेक्शन काट दिया जाए।
विज्ञापन
इधर, एसडीएम विजय प्रताप ने बताया कि अभी हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा कोई मामला है तो इस बारे में एसडीओ से बात करूंगा।
- 54 लाख रुपये बकाया होने पर एसडीओ विद्युत ने की कार्रवाई