{"_id":"5bdf499cbdec2269927590eb","slug":"181541360028-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस और दिवाली पर सज गए बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस और दिवाली पर सज गए बाजार
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। धनतेरस को देखते हुए बाजारों में रौनक बढ़ गई है। वहीं, ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने भी अच्छी तरह से सजावट की है। दुकानों में इटेलियन ग्लास, डिनर सेट, राइस कुकर, रोटी मेकर, थर्मस सहित अन्य बर्तन ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सजा रखें हैं। वहीं इलेक्ट्रिक केतली व इंडक्शन भी लोगों को खासा पसंद आ रहे हैं।
दिवाली से दो दिन पहले होने वाले धनतेरस को लेकर अकबरपुर, रूरा, डेरापुर, झींझक, पुखरायां, रसूलाबाद, रनियां सहित अन्य कस्बों में पर्व मनाया जाएगा। धनतेरस की खरीदारी के लिए बर्तन बाजार सज गया है। वहीं, ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदार तरह तरह के लुभावने ऑफर भी दे रहे हैं। हालांकि, पूर्व वर्षों की अपेक्षा इस बार बाजार में चहल पहल कम नजर आ रही है। वहीं फर्नीचर, ज्वैलर्स के साथ ही इलेक्ट्रानिक्स उपकरण से संबंधित दुकानें भी सजी हैं। इनमें आकर्षक छूट के साथ ग्राहकों को खरीददारी करने का अवसर दुकानदार दे रहे हैं। जबकि, इलेक्ट्रिक राइस कुकर, इलेक्ट्रिक केतली, इंडक्शन जैसे आइटम ग्राहकों को ज्यादा पसंद आ रहे हैं। बर्तन व्यवसायी जगदीश ने बताया कि स्टील के बर्तन 200-300 रुपये प्रति किलो हैं, जबकि पीतल के 400-500 रुपये प्रति किलो हैं। वहीं, ज्वैलसी की बात करें तो लोग चांदी के सिक्के के साथ ही अन्य सोने-चांदी के गहने लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जबकि ग्राहकों को लुभाने के लिए ज्वैलर्स संचालकों ने चांदी में गणेश-लक्ष्मी, लड्डू गोपाल, तुलसी के साथ ही चांदी के नोट आदि दुकानों में सजा रखे हैं। दुकानदार रामकृष्ण सर्राफ ने बताया कि रविवार के अनुसार, पक्की चांदी 39 हजार 300 रुपए प्रति किलो है। जबकि, नया सिक्का 450 रुपए (दस ग्राम), सिक्का पुराना 700 ( करीब 12 ग्राम), चांदी की थाली 100 ग्राम से लेकर एक किलो तक हैं। वहीं, इलेक्ट्रानिक की दुकानों में वॉशिंग मशीन, मिक्सर, वाटर प्यूरीफायर, सिलाई मशीन, टीवी, एलसीडी, एलईडी, एलईडी पंखे, ओवन, इंडक्शन चूल्हा ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानों में सजाकर रखे गए हैं। वहीं फर्नीचर की दुकानों में सोफा, अलमारी, फाइबर कुर्सियां, डाइनिंग टेबल, सेंटर टेबल, बेड सहित अन्य फैंसी आइटम दुकानों में उपलब्ध हैं।