फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बारिश से तीन मकान गिरे, महिला दबी

बारिश से तीन मकान गिरे, महिला दबी

Sat, 23 Sep 2017 11:32 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
बारिश से तीन मकान गिरे, महिला दबी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम।
क्षेत्र के दलापुरवा और ककराहा गांव में तीन मकान बारिश में गिर गए। हादसे में एक महिला घायल हो गई। उसका उपचार गांव के ही एक चिकित्सक से कराया गया।

दलापुरवा निवासी दयाराम पुत्र माधवराम शुक्रवार की रात पिता और मां के अलावा पत्नी, तीन बच्चों और दो भाइयों के साथ छप्पर के नीचे लेटे थे। देर रात तेज आवाज के साथ मकान भरभरा कर गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। मलबे में गृहस्थी दब गई। इसी तरह दलापुरवा गांव की ही विभा देवी (60) पत्नी विनोद कच्चे मकान के एक कमरे में लेटी थीं। शुक्रवार रात मकान गिर गया जिसके मलबे में दबकर विभा देवी घायल हो गईं। उन्हें गांव के ही एक चिकित्सक से यहां ले जाया गया। उनकी हालत में सुधार है। गुरुवार और शुक्रवार को भी विभा के मकान के दो कमरे गिर चुके हैं। पति विनोद दिल्ली में नौकरी करते हैं।


ग्राम पंचायत अमोलर की प्रधान प्यारवती ने लेखपाल ओमप्रकाश दुबे को सूचना दी। लेखपाल ने गांव पहुंचकर दोनों पीड़ितों को मदद का आश्वासन दिया है। ककराहा गांव निवासी गिरीशचंद्र पुत्र राजकुमार रात अपने दो पुत्रों अनिल और सुरजीत के साथ छप्पर के नीचे लेटे थे। कमरे में पत्नी और दो पुत्रियां सो रही थीं। तभी कमरे का एक हिस्सा गिरने लगा। आवाज सुनकर पत्नी सुजीता दोनों बच्चियों सीमा और गुड्डी को लेकर बाहर भागीं। तभी पूरा कमरा जमींदोज हो गया। ग्राम पंचायत नैपालपुर के प्रधान गुरु प्रसाद वर्मा की सूचना पर लेखपाल भगवान दीन शुक्ला ने निरीक्षण किया और जल्द आर्थिक मदद का भरोसा दिया है। पीड़ितों का कहना है कि दो दिनों से जारी बारिश के कारण कच्चे मकानों की दीवार गीली हो गईं थीं। ग्रामीणों की मदद से पीड़ित गृहस्थी निकालने में जुटे रहे।
विज्ञापन


बारिश से तीन मकान गिरे, महिला दबी
-दलापुरवा और ककराहा में हुईं घटनाएं
-लेखपाल ने मदद का दिया आश्वासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed