फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कोर्ट की अवमानना में फतेहगढ़ कोतवाल को नोटिस

कोर्ट की अवमानना में फतेहगढ़ कोतवाल को नोटिस

Wed, 29 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट की अवमानना में फतेहगढ़ कोतवाल को नोटिस
फर्रुखाबाद। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अतीकउद्दीन ने कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने के मामले में फतेहगढ़ कोतवाल को नोटिस जारी कर सीज वाहन की स्पष्ट आख्या समेत तलब किया है। आख्या न लाने पर प्रकीर्ण वाद दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


जिला फिरोजाबाद के थाना फैजाबाद के रामपुर निवासी करुणा शंकर मिश्रा का ट्रक 16 जनवरी 2013 को एआरटीओ ने सीज किया था। ट्रक को सेंट्रल जेल चौकी के पास खड़ा कराया था। करुणा शंकर ने ट्रक से संबंधित कोतवाली फतेहगढ़ से आख्या मंगाए जाने को अदालत में 10 नवंबर 2017 को अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थना पत्र दिया। एसीजेएम ने कोतवाली से आख्या मांगी। दरोगा देवेश कुमार ने ट्रक पर नंबर प्लेट नहीं है। चेचिस नंबर जो बताया गया उस नंबर का ट्रक चौकी पर खड़ा है। इसको एआरटीओ ने सीज किया है। इस संबंध की 12
विज्ञापन


अक्तूबर का कोर्ट में आख्या दी। कोर्ट ने फतेहगढ़ कोतवाल को वाहन किस तारीख को सीज किया गया, किस अधिकारी के आदेश पर सीज हुआ, इस संबंध में जीडी की नकल व सीजर आदेश की कापी समेत 21 नवंबर को कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया था। लेकिन कोतवाल कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए और कोतवाली से कोर्ट में जो आख्या भेजी गई। उसमें कहा गया कि ट्रक पर वाहन संख्या अंकित नहीं है। चेचिस नंबर अंकित है। इस संबंध
विज्ञापन
विज्ञापन



में एआरटीओ से रिपोर्ट मांग ली जाए। कोर्ट के आदेश की लगातार अवहेलना करने के मामले में एसीजेएम ने फतेहगढ़ को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया कि कोर्ट में भ्रामक आख्या दी जा रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि कोर्ट के आदेश की अवहेलना जानबूझ कर की जा रही है। 7 दिसंबर को वाहन संबंधी मांगी गई आख्या स्पष्ट लेकर 12.30 बजे कोर्ट में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण दे कि किन परिस्थितियों में अवहेलना की गई है। अगर कोर्ट में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण नहीं दिया तो प्रकीर्णवाद दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

कोर्ट के आदेश की अवहेलना में फतेहगढ़ कोतवाल को नोटिस
वाहन के संबंध में स्पष्ट आख्या न देने पर होगा प्रकीर्ण वाद दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed