{"_id":"59b983604f1c1bb4688b4673","slug":"171505330016-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से झुलसी महिला की मौत
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी/उरई। उरई में आग से झुलसी महिला की महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के पिता ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया। जबकि, पति ने महिला की मौत को आत्महत्या बताया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
उरई के पटेल नगर निवासी ऑटो ड्राइवर अनिरुद्ध सिंह की पत्नी रानी देवी (23) आग से झुलस गईं थीं। गंभीरावस्था में उन्हें मेडिकल कालेज में लाया गया। यहां उनकी मौत हो गई। रानी के पिता जालौन के कुठौंद निवासी देवी सिंह ने रानी के पति पर उसे जलाकर मारने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि चार साल पहले रानी की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही नकदी और गहनों के लिए उसे पति प्रताड़ित करता आ रहा था। वहीं, पति अनिरुद्ध ने बताया कि रानी हाईस्कूल पास थी। रानी की मार्कशीट को बैंक में लगाकर वह डेढ़ लाख रुपये का कारोबार के लिए ऋण लेना चाहता था, रानी इसके लिए तैयार नहीं थी। इस बात पर दोनों में झगड़ा हुआ था। इसी दरम्यान रानी ने मिट्टी का तेल उड़ेलकर खुद को आग के हवाले कर दिया।
आग से झुलसी महिला की मौत
- पिता ने बताया हत्या, पति ने आत्महत्या