{"_id":"5ca6468bbdec22068c42a33e","slug":"161554400907-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मतदाता पर्ची पहुंचाएगी बूथ.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मतदाता पर्ची पहुंचाएगी बूथ.
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। आम चुनाव 2019 पूरी तरह से हाईटेक होने जा रहा है। निर्वाचन आयोग चुनाव में हर कदम पर नई टेक्नोलॉजी पर ध्यान दे रहा है। इसी के चलते इस बार मतदाता पर्ची भी हाईटेक हो गई है। क्योंकि इस बार यह पर्ची ही मतदाता को पोलिंग बूथ तक पहुंचा देगी। इस पर पोलिंग बूथ का गूगल मैप छापा गया है।
आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग पूरी तरह से तत्पर है। इसीलिए लगातार मतदाताओं को नई-नई सुविधाएं दी जा रही हैं। साथ ही चुनाव को आसान बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का भी भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी के चलते चुनाव में वोटिंग सिस्टम से लेकर प्रचार तक की अनुमति ऑनलाइन मिलेगी। अब चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदान से पहले बीएलओ द्वारा वोटरों के घरों पर पहुंचाए जाने वाली मतदाता पर्ची के पीछे संबंधित मतदान केंद्र का गूगल मैप छपा मिलेगा।
इससे बिना किसी परेशानी और पूछताछ के मतदाता अपने निर्धारित मतदान केंद्र तक पहुंच सकेंगे। साथ ही मतदान स्थल संबंधित जानकारी देने को चार प्रकार के रंगीन पोस्टर विधानसभा क्षेत्रवार चस्पा कराए जाएंगे। केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वार के पास प्रशासन की तरफ से नामित छात्र-छात्राएं हेल्प डेस्क में मौजूद रहेंगे। सेंटर पर पहुंचने वाले मतदाताओं को उनके पोलिंग बूथों की जानकारी देने के साथ ही अन्य किसी तरह की परेशानी होने पर सहायता करेंगे।
विज्ञापन
बीएलओ द्वारा घर घर जाकर दी जाने वाली मतदाता पर्ची पर पोलिंग बूथ का गूगल मैप छापा जाएगा। इससे मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक पहुंचने में आसानी होगी। इस बार ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने का लक्ष्य है। -विवेक श्रीवास्तव, एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी