{"_id":"5b80466a42c7924671663e76","slug":"161535133290-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पेज के ल एि : स्कूल में दौड़ा करंट, छह छात्र चपेट में-BANDA","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पेज के ल एि : स्कूल में दौड़ा करंट, छह छात्र चपेट में-BANDA
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद के समसपुर भिखारी स्थित प्राथमिक विद्यालय में शौचालय की दीवार में उतरे करंट का छह बच्चों को झटका लगा, जिससे स्कूल में भगदड़ मच गई। सभी छात्र और स्कूल स्टाफ स्कूल के बाहर आकर खड़े हो गए।
सरकारी प्राथमिक विद्यालय में 102 छात्र पंजीकृत हैं। शुक्रवार को 35 छात्र स्कूल पहुंचे थे।
ज्यादातर छात्र अपनी-अपनी कक्षा में मौजूद थे। इसी बीच कक्षा पांच के छात्र प्रेमलाल, कन्हैयालाल, कक्षा चार के भूरे, कक्षा तीन के उमाकांत, गांव के रविंद्र की बेटी गुनगुन व छात्र आकाश शौचालय की तरफ गए। शौचालय की दीवार में हाथ लगाते ही इन छात्रों को करंट का जोर का झटका लगा। वे चीख-पुकार करते हुए भागे।
विद्यालय में भगदड़ मच गई। इसी बीच बिजली गुल हो गई, तो सभी ने राहत की सांस ली। प्रधानाध्यापक हरिश्चंद्र ने शिक्षा व बिजली विभाग के अफसरों को मामले की सूचना दी। उन्होंने बताया कि भवन के ऊपर से एचटी व एलटी लाइन गुजरी है। बिजली के तार ढीले होने से छत में छू जाते हैं।
विज्ञापन
इसके चलते ही करंट आ जाता है। खंड शिक्षा अधिकारी वेगीश गोयल ने बताया कि विद्युत निगम के जेई को मामले से अवगत करा दिया गया है। जल्द ही लाइन को भवन के ऊपर से हटवा दिया जाएगा।
फर्रुखाबाद के स्कूल में करंट उतरा, भगदड़
शौचालय गए छह बच्चे चपेट में आए, विद्यालय भवन के ऊपर से गुजरे हैं एचटी-एलटी के ढीले तार