फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   गहमा गहमी के बीच हुए समितियों में अध्यक्ष पद के चुनाव

गहमा गहमी के बीच हुए समितियों में अध्यक्ष पद के चुनाव

Sun, 25 Mar 2018 12:11 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
गहमा गहमी के बीच हुए समितियों में अध्यक्ष पद के चुनाव
उरई। निर्वाचन के दौरान निरस्त हुई समितियों में शुक्रवार को छुटपुट झड़पों के बीच संचालक पद के लिए मतदान हुआ। इसमें जहां एट व कुसमिलिया में एक-एक वोट की जद्दोजहद देखने को मिली तो वहीं जैसारी संचालकों में आपसी सहमति बनी और निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव के दौरान जहां एट व कुसमिलिया में समर्थकों में तीखी झड़पें हुईं। इसमें एट में समय के बाद वोट डालने पहुंची प्रत्याशी को चुनाव अधिकारियों ने वोट नहीं डालने दिया। इस पर समर्थकों व चुनाव अधिकारियों के बीच तीखी झड़पें भी हुईं। उन्होंने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए शिकायत की बात कही।
विज्ञापन


बताते चलें कि 29 जनवरी को चुनाव जिले की एट, जैसारी कला व कुसमिलिया समितियों पर पर्चा खारिज करने को लेकर बवाल हो गया था। मामले को लेकर कई भाजपाइयों ने मनमानी का आरोप लगाते हुए चुनाव निरस्त करने की मांग की थी। चुनाव आयोग ने इन तीनों सोसायटियों के चुनाव को निरस्त कर दिया था। पिछले सप्ताह चुनाव आयोग ने इन तीन समितियों के साथ-साथ कोंच की दो समितियों में रिक्त पदों व क्रय विक्रय जालौन के लिए भी चुनाव घोषित कर दिए।
विज्ञापन


चुनाव आयोग से हरी झंडी मिलते ही शुक्रवार को सभी समितियों में सदस्य पद के लिए मतदान कराया गया। इसके बाद शनिवार को इन समितियों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। संचालकों के बनने के बाद रात से ही समितियों में अध्यक्ष पद के लिए गठजोड़ शुरू हो गया था। सुबह एट व कुसमिलया में एक-एक वोट के लिए संघर्ष दिखाई दिया। वहीं जैसारी कला में सभी प्रत्याशियों में आपसी सहमति बनी और निर्विरोध ऋषि ठाकुर को अध्यक्ष चुन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही इसी से जेडीसी बैंक के लिए प्रवीण जादौन व अन्य सदस्यों को चुना गया। एट समिति में कई बार समर्थकों में तीखी झड़पें हुईं। नौ सदस्यों के वोर्ड में भाजपा प्रत्याशी ब्रजेश पटेल को भितरघात की वजह से हार का सामना करना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी को मात्र 3 वोटों से संतोष करना पड़ा तो वहीं सपा के समर्थित प्रत्याशी अमित पटेल को 5 मत मिले और विजयी रहे। वहीं समय समाप्ति के बाद वोट डालने पहुंची प्रत्याशी अर्चना पटेल जिन्होंने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दे दिया था।


उन्हें चुनाव अधिकारियों ने वोट नहीं डालने दिया। इस पर भाजपा प्रत्याशी व एट मंडल अध्यक्ष ब्रजेश पटेल ने चुनाव अधिकारियों पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। कुसमिलिया में पूर्व ब्लॉक प्रमुख की पत्नी मगरौठ वाली को अध्यक्ष चुना गया। तीनों ही सोसायटी में एक बार फिर समितियों की राजनीति का गड़ कहे जाने वाले डकोर क्षेत्र का जलवा दिखाई दिया।

- एट में भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव अधिकारियों पर लगाए अरोप
- कुसमिलिया में भी हुए समर्थकों की तीखी झड़पे
- जैसारी कला में ऋषि ठाकुर बने निर्विरोध अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed