{"_id":"5a1ef77e4f1c1b156b8b92cc","slug":"161511978878-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक सेवा भर्ती को दो दिन की मोहलत मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक सेवा भर्ती को दो दिन की मोहलत मिली
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि दो दिन के लिए और बढ़ा दी गई है। यानी अब 1 दिसंबर तक फीस जमा होगी। तिथि बढ़ने से बेरोजगारों ने राहत की सांस ली है। वहीं दूसरे दिन बुधवार को भी डाक विभाग की साइट न चलने से बेरोजगारों को बैरंग लौटना पड़ा।
डाक विभाग की ओर से ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पद पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। पंजीकरण फीस जमा करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर होने के कारण मंगलवार को काफी संख्या में युवा प्रधान डाकघर कार्यालय फर्रुखाबाद पहुंच गए थे लेकिन साइट पूरे दिन बंद रही। बुधवार को अंतिम तिथि होने के चलते फिर सुबह से कार्यालय में बेरोजगारों की लाइन लग गई लेकिन आज भी साइट पूरे दिन नहीं चली। हालांकि डाक विभाग के
कर्मचारियों ने जब युवाओं को जानकारी दी कि अब फीस जमा करने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर हो गई है तो उनके चेहरों पर खुशी लौट आई। पोस्ट मास्टर शैलेंद्र प्रताप सिंह राजपूत ने बताया कि दो दिन से साइट न चलने के चलते विभाग ने फीस जमा करने की तिथि दो दिन के लिए और बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि आज भी पूरे दिन साइट बंद रही।
विज्ञापन
डाक सेवक भर्ती को दो दिन की मोहलत
एक दिसंबर तक जमा होगी जीडीएस फीस, आज भी बंद रही साइट, अंतिम तिथि बढ़ने से बेरोजगारों ने ली राहत की सांस
अमर उजाला ब्यूरो