फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सड़क किनारे खड़ी दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस में लगी आग

सड़क किनारे खड़ी दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस में लगी आग

Sat, 08 Jun 2019 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़ी दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस में लगी आग
शिवराजपुर (बिल्हौर)। क्षेत्र के वहरमापुर गांव के सामने शुक्रवार को जीटी रोड किनारे खड़ी रोडवेज बस में संदिग्ध हालात में आग लग गई। धू-धू कर जलती बस को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जबतक पुलिस पहुंचती, तबतक आग की लपटों से बस जल चुकी थी। बता दें कि मैनपुरी डिपो की उक्त बस से 28 मई को दुर्घटना हुई थी, जिसमें लोडर चालक की मौत हो गई थी। तभी से सड़क किनारे खड़ी थी।
विज्ञापन



शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के वहरमापुर गांव के सामने दुर्घटनाग्रस्त मैनपुरी डिपो की रोडवेज बस में संदिग्ध हालात में आग लगगई। धू-धू कर उठतीं लपटों से कुछ देर के लिए एनएच-91 का यातायात भी ठहर गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी व थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक बस जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन


शिवराजपुर एसओ त्रदीप सिंह यादव के अनुसार, बीती 28 मई को वहरमापुर गांव के सामने मैनपुरी डिपो की रोडवेज बस और लोडर की आमने सामने टक्कर हुई थी। जिसमें लोडर ड्राइवर की मौत हो चुकी थी। मौका पाकर बस का ड्राइवर मौके से भाग निकला था। तभी से रोडवेज बस दुर्घटनास्थल के समीप जीटी रोड किनारे खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



शुक्रवार की सुबह अचानक रोडवेज बस में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बस में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।



सड़क किनारे खड़ी दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस में लगी आग

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed