फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   एफआईआर की हुई संस्तुति

एफआईआर की हुई संस्तुति

Tue, 28 May 2019 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
एफआईआर की हुई संस्तुति
हरदोई। अहिरोरी विकास खंड के ग्राम खाड़ाखेड़ा में वित्तीय वर्ष 2016-17 में आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के लिए जारी बजट का कुछ हिस्सा तो खर्च कर लिया गया, लेकिन भवन का निर्माण हुआ ही नहीं। पूरे मामले में बीडीओ ने तत्कालीन बीडीओ, ग्राम सचिव और ब्लाक लेखाकार के विरुद्ध वसूली और एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति कर दी। जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा है। सोमवार को खाड़ाखेड़ा में निर्माण कार्य के लिए ईंट भी भेज दी गई।
विज्ञापन

वर्ष 2016-17 में अहिरोरी विकास खंड के ग्राम खाड़ाखेड़ा में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण प्राथमिक पाठशाला परिसर में प्रस्तावित था। मौके पर निर्माण कार्य कराने के लिए स्थान ही उपलब्ध नहीं था। बावजूद इसके मनरेगा से 1,55,250 रुपये का भुगतान सामग्री अंश के रुप में 03 अगस्त 2017 को कर दिया गया। पूरे मामले की शिकायत मिलने पर सीडीओ आनंद कुमार ने अहिरोरी के बीडीओ राजीव सिन्हा से रिपोर्ट तलब की। जिसमें निर्माण न होना पाया गया।। 1,55,250 रुपये का भुगतान एक फर्म विशेष को बिना मापांकन के ही भुगतान की पुष्टि भी हुई थी।
विज्ञापन

बीडीओ राजीव सिन्हा ने तत्कालीन बीडीओ सुरेंद्र कुमार गुप्ता, तत्कालीन लेखाकार मनरेगा रमेश शुक्ला और तत्कालीन ग्राम सचिव विमलेश गुप्ता के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने, अनियमित भुगतान की वसूली करने और एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति सीडीओ से की है। उधर दूसरी ओर एफआईआर की संभावना को देखते हुए सोमवार को अचानक खाड़ाखेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में ईंटें निर्माण कार्य कराने के लिए पहुंचा दी गईं। इस बारे में सीडीओ आनंद कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी जनपद से बाहर हैं। उनके आने पर ही आगे की कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed