{"_id":"5c8c03f7bdec22144b7ef081","slug":"15526800164-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुखरायां से अकबरपुर भेजे जा रहे हैं हिंदी के परीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुखरायां से अकबरपुर भेजे जा रहे हैं हिंदी के परीक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में पुखराया केंद्र पर इंटरमीडिएट हिंदी विषय का मूल्याकंन पूरा कर लिया गया है। अब वहां से हिंदी के परीक्षक अकबरपुर केंद्र पर भेजे जा रहे हैं। वह हाईस्कूल की हिंदी की कापियों का मूल्यांकन करेंगे। अकबरपुर व पुखरायां दोनों मूल्यांकन केंद्रों में मिलाकर 42हजार कापियां जांची गई।
अकबरपुर इंटर कालेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है गुरुवार को यहां 63 डिप्टी हेड व 388 परीक्षकों ने कुल 29433 कापियों का मूल्यांकन किया। यहां सर्वाधिक हिंदी 29433 कापियों का मूल्यांकन शेष है। जबकि पुखरायां केंद्र में शुक्रवार को हिंदी का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया। अब पुखरायां से हिंदी के 25 परीक्षक रिलीव कर अकबरपुर भेजे गए हैं। जिसमें 15 परीक्षकों ने अकबरपुर ज्वाइन कर लिया है। उप नियंत्रक भारत सिंह ने बताया कि पुखरायां से हिंदी के परीक्षक आ रहे हैं अब हिंदी विषय का मूल्यांकन भी समय से पूरा कर लिया जाएगा। अकबरपुर केंद्र में 76693 कापियों का मूल्यांकन होना बाकी है। पुखरायां मूल्यांकन केंद्र की उप नियंत्रक रती वर्मा ने बताया कि इंटरमीडिएट के हिंदी विषय का मूल्यांकन पूरा हो गया है अब केंद्र में 42764 कापियों का मूल्यांकन शेष है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के प्रदेश संयोजक शैलेंद्र द्विवेदी ने मूल्यांकन केंद्र पुखरायां व अकबरपुर पहुंच कर शिक्षकों को बताया कि संगठन के प्रयास से मूल्यांकन का पारिश्रमिक बढ़ाया गया है। वित्तविहीन शिक्षकों पूर्ण कालिक शिक्षक का दर्जा दिए जाने का सरकार ने भरोसा दिया है। परीक्षकों को 20 रुपये स्वलपाहार दिए जाने के लिए सरकार ने सहमति देते हुए निर्देश जारी किए हैं। इस दौरान रमाशंकर तिवारी, सुरेश चंद्र मिश्रा, कमलेश पांडेय, शैलेंद्र गौर, जयराम बाबू, राजेंद्र सिंह भदौरिया, अमित कुमार सिंह, राहुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुखरायां से अकबरपुर भेजे जा रहे हैं हिंदी के परीक्षक
-हाईस्कूल की हिंदी विषय की कापियों का करेंगे मूल्यांकन