{"_id":"5c7ed20abdec2213fd2982d4","slug":"155181527410-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असंगठित क्षेत्र के कर्मियों को मिलेगी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असंगठित क्षेत्र के कर्मियों को मिलेगी पेंशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों और मजदूरों को पेंशन का रास्ता साफ हो गया है। प्रधानमंत्री ने गुजरात से देश और मुख्यमंत्री ने गोरखपुर से प्रदेश में श्रम योगी मानधन योजना का शुभारंभ कर दिया। कलक्ट्रेट सभागार में विधायक व अधिकारियों की मौजूदगी में पेंशन का लाभ लेने वाले कुछ कर्मियों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइन प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान 40 लाभार्थियों को योजना के कार्ड भी सौंपे गए।
कलक्ट्रेट सभागार में सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला और डीएम राकेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर योजना का शुरुआत की। सभागार में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। इस दौरान सदर विधायक ने कहा कि जनपद में विकास की गंगा बह रही है। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का जन-जन को लाभ मिल रहा है। 70 साल के इतिहास में ऐसा किसी सरकार ने काम नहीं किया है, जो मौजूदा सरकार ने कर के दिखाया है।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने योजना के बारे में लोगों को बताते हुए कहा कि योजना के माध्यम से असंगठित श्रमिकों यथा गृह आधारित कर्मकारों का उत्थान होगा। साथ ही 60 वर्ष के बाद प्रति माह तीन हजार रुपये की पेंशन भारत सरकार द्वारा दी जाएगी। इसके बाद योजना के लाभार्थियों रामबाबू, बलवंत, अंजू देवी, राज किशोर, रोशन रजा, शिल्पी समेत 40 लोगों को कार्ड वितरण किये गए। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, सीएमओ डा. हीरा सिंह, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के केके श्रीवास्तव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी संजय कुमार सिंह और सुरेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खत्म हुई टेंशन, बुढ़ापे में मिलेगी पेंशन
असंगठित क्षेत्र के कर्मियों को मिलेगी पेंशन
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने किया श्रम योगी मानधन योजना का शुभारंभ
क्रासर
कलक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया शुभारंभ का लाइव प्रसारण
छह लाभार्थियों को विधायक व डीएम ने दिए योजना के कार्ड
फोटो संख्या05एकेबीपी20-कलक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन का सीधा प्रसारण देखते विधायक डीएम व अन्य
फोटो संख्या05एकेबीपी21- योजना के लाभार्थी को कार्ड वितरित करते विधायक व डीएम