फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सुभाष नगर में बनेगी परशुराम वाटिका

सुभाष नगर में बनेगी परशुराम वाटिका

Tue, 26 Feb 2019 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
सुभाष नगर में बनेगी परशुराम वाटिका

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। अकबरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के कानपुर झांसी मार्ग पर सुभाष नगर में परशुराम वाटिका बनेगी। इसके लिए तीन माह पूर्व नगर पंचायत की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया था, जिसके बाद नगर पंचायत की ओर से इसका निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए अकबरपुर रनियां विधायक की ओर वाटिका द्वार व चाहरदीवारी के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए गए हैं।

महर्षि परशुराम की याद में अकबरपुर नगर पंचायत की ओर से कानपुर झांसी मार्ग के सुभाष नगर में परशुराम वाटिका का निर्माण होने जा रहा है। इसके लिए नगर पंचायत ने 19 नवंबर 2018 भूमि हेतु सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास किया था। वहीं अकबरपुर रनियां विधायक प्रतिभा शुक्ला ने अपनी निधि से 25 लाख रुपए अपनी निधि से वाटिका के द्वार व चाहरदीवारी के लिए स्वीकृत कर दिए हैं।
विज्ञापन



विधायक ने बताया कि 6 मार्च को इसकी आधारशिला रखी जाएगी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के राज्यमंत्री शिव प्रकाश शुक्ला, अयोध्या से जगदगुरु रामानुजाचार्य, स्वामी वासुदेवाचार्य, स्वामी राघवाचार्य मौजूद रहेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम में नंदा, भ्रदा, नम:, रिक्त: व पूर्णा नाम से पांच शिलाएं मुख्य अतिथियों की ओर से स्थापित की जाएंगी। कार्यक्रम भव्य रूप देने के लिए अभी से रूप रेखा तय कर ली गई है। पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने बताया कि इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बैठक के दौरान चेयरमैन ज्योत्सना कटियार, ईओ देवहूति पांडेय, राजेश शर्मा, बउआ पांडेय, दीपू शुक्ला, रचना त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परशुराम वाटिका को भव्य बनाया जाएगा। फव्वारे के साथ ही लोगों को बैठने की व्यवस्था व योगाभ्यास आदि के लिए विशेष स्थान निश्चित होगा। वहीं वाटिका के गेट की उंचाई जहां 62 फिट होगी वहीं चौड़ाई 115 फिट रखी जाएगी, जिसकी लागत 25 लाख रुपए होगी। 6 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में परशुराम का अभिनय करने वाले कलाकारों को भी आमंत्रण भेजा गया है। जिसमें जनपद के परशुराम नेता आशीष अवस्थी, अनिल दुबे, बाल व्यास, भयिन बाजपेयी, विंदा त्रिपाठी, बह्मचारी, जितेंद्र पांडेय, राजेंद्र कुमार, प्रदीप पांडेय, राजेश पांडेय, राजू मिश्रा, रामजी शुक्ला, रामनरायण, रामबाबू द्विवेदी, महावीर आचार्य, सर्वेश दुबे, श्याम मिश्रा, त्रिभुवन त्रिवेदी, राम पाल अग्निहोत्री का सम्मान किया जाएगा।



सुभाष नगर में बनेगी परशुराम वाटिका
6 मार्च को रखी जाएगी वाटिका की आधारशिला

फोटो संख्या 25एकेबीपी17- विधायक को प्रतीक चिंह भेंट करती अकबरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed