फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   23 माह में 87332 घरों में हुआ उजाला

23 माह में 87332 घरों में हुआ उजाला

Tue, 26 Feb 2019 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
23 माह में 87332 घरों में हुआ उजाला

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। लंबे अंतराल से बिजली की रोशनी के लिए तरस रहे लोगों को विभाग की ओर से विगत 23 माह 1813 मजरों का विद्युतीकरण किया गया जबकि 87332 परिवारों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन भी दिए गए। विगत दो वर्षों की उपलब्धि के लिए मंगलवार को जनपद के उक्त सभी मजरों में सौभाग्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा।


अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्रदेश सरकार गठन के बाद प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों में सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन दिए गए वहीं जिन गांवों में बिजली की रोशनी नहीं पहुंची थी उनका विद्युतीकरण भी किया गया। एक अप्रैल 2017 के बाद जनपद के 1813 मजरों को विद्युतीकृत किया गया है। 2542 लाख की लागत से 87332 घरों में को निशुल्क कनेक्शन भी दिए गए। जबकि रनियां, न्यू बारा, आंट, सिंगरसीपुर, सिकंदरपुर, न्यू झींझक, मिंडाकुआं में नवीन उपकेंद्रों का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि 343 करोड़ की लागत से पिछले 23 माह में विद्युतीकरण, नए उपकेंद्र, उपकेंद्रों की क्षमता में बढ़ोत्तरी सहित अन्य कार्य किए है। विभाग की ओर से विगत 23 माह में हुए इन कार्यों के लिए ही जनपद के सभी 1813 मजरों में सौभाग्य उत्सव मनाया जा रहा है।
विज्ञापन



गर्मी के समय में लाइन फाल्ट के साथ ही अन्य समस्याओं के कारण लोगों को बिजली की किल्लत से जूझना पड़ता था। इसे देखते हुए विभाग की ओर से सिकंदरा में 220 केवी क्षमता का नवीन उपकेंद्र स्थापित किया गया है। अधीषण अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि रनियां में जहां पहले से उपकेंद्र था वहीं सिकंदरा में 220 केवी उपकेंद्र उर्जीकृत होने से काफी हद तक समस्या से निजात मिलेगी। वहीं भरथना पावर स्टेशन से जुड़े होने से झींझक, रसूलाबाद, संदलपुर, सिकंदरा सहित अन्य क्षेत्र लाभांवित होंगे। जनपद में गजनेर, कुंभी, कृपालपुर, बनीपारा, सट्टी, मुंगीसापुर, मंगलपुर में 2096 लाख की लागत से नवीन उपक्रेंदों की स्थापना होनी है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा भी गया है। उपकेंद्र स्थापित होने पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी 24 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




23 माह में 87332 घरों में हुआ उजाला
जनपद के 1813 मजरों का किया गया विद्युतीकरण
विद्युतीकृत मजरों में आज मनाया जाएगा सौभाग्य उत्सव
फोटो संख्या 25एकेबीपी26- सौभाग्य उत्सव कार्यक्रम की जानकारी देते विद्युत अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed