{"_id":"5c744113bdec224bd41e35ee","slug":"15511228073-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रनियां। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा रनिया के पास हाइवे पर सोमवार रात बाइक सवार युवक सांड से टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी है।
कस्बा पुखरायां निवासी पुखराजेश्वर का बेटा रेमांशू (35) सोमवार रात बाइक से घर लौट रहा था। तभी रनियां स्थित मयूर फैक्टरी के पास हाइवे पर वह सांड से टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक के कागजातों से युवक की शिनाख्त हुई है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को कब्जे में ले मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
सांड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत