{"_id":"5c80205abdec22144f416330","slug":"151551900762-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता का ईंट से सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता का ईंट से सिर फोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर के आवास विकास में शराब के नशे में धुत एक युवक ने अधिवक्ता पर ईंट से हमला बोल दिया। इससे अधिवक्ता का सिर फट गया। बचाव में अधिवक्ता ने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने चाकू से हमला कर दिया। इससे अधिवक्ता की एक उंगली कट गई। घटनास्थल पर भीड़ जुटने से आरोपी भाग निकला। पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सदर कोतवाली के आवास विकास निवासी एक अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक मंगलवार रात वह खरीदारी करने के लिए दुकान गया था। दुकान पर वह सिगरेट पीने लगा। तभी मोहल्ले में रहने वाला दिनेश मौके पर पहुंच गया। अधिवक्ता के अनुसार दिनेश शराब के नशे में धुत था। इस बीच वह उसे गालियां देने लगा। उन्होंने जब विरोध किया तो उसने सिर पर ईंट मार दी। इस बीच आरोपी ने चाकू से भी हमला किया। चाकू से उसकी उंगली भी कट गई। बचाव में वह शोर मचाते हुए घर भागा। इस बीच भीड़ बढ़ने पर आरोपी भाग निकला। पीड़ित अधिवक्ता ने प्राथमिक उपचार कराने के बाद पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोप में दिनेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-शराब के नशे में युवक ने किया हमला
-अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा