फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   150 buses operating without fitness certification; focus only on out-of-town buses.

Kanpur News: बिना फिटनेस दौड़ रही 150 बसें, नजर सिर्फ बाहर की बसों पर

Fri, 11 Sep 2026 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
150 buses operating without fitness certification; focus only on out-of-town buses.
कानपुर। संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय (आरटीओ) के प्रवर्तन विभाग की नजर सिर्फ दूसरे राज्यों की बसों पर है, जबकि बिना फिटनेस और परमिट के फर्राटा भर रही जिले की 150 बसों पर मेहरबानी जारी है। यह बेधड़क जिले की सड़कों पर फर्राटा भर रही हैं। गुरुवार को प्रवर्तन टीम ने दूसरे राज्यों की पांच बसों को सीज कर 45 पर कार्रवाई की, जिसमें नौ लाख का चालान शामिल है।
विज्ञापन

आरटीओ में 1263 बसें पंजीकृत हैं, जिनमें 1113 बसों का फिटनेस वैध है। बिना फिटनेस की 150 बसों में से 56 सिटी बस, 93 ऑल यूपी परमिट और एक रोडवेज की बस शामिल है। पिछले पांच दिनों से ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत हाईवे पर बसों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान फुटकर सवारियां बिठाने, परमिट न होने, बस में माल परिवहन, रेट्रोरिफ्लेक्टिव टेप न होने, नंबर प्लेट में गड़बड़ी, ध्वनि प्रदूषण, फायर एक्सटिंग्विशर एक्सपायर होने, फर्स्ट एड बॉक्स में दवाएं न होने और खिड़कियों पर पर्दे न होने जैसी कमियाें को देखा जा रहा है। अफसरों ने सागर हाईवे पर चेकिंग के दौरान यूपी-75 एटी-2277 बस की जांच में अग्निशमन उपकरण की मियाद खत्म हो चुकी थी। बस में फुटकर सवारियां थीं। वहीं एनएल-07 बी-0687 का परमिट समाप्त मिला। एमपी-41 जेडडी-7546 का परमिट भी समाप्त पाया गया। दोनों बसों में सवारियां मौजूद थीं। इसी तरह से अन्य दो बसों के कागजों में खामियां मिलीं। टीम ने जांच के बाद बसों को सीज किया। अभियान का बड़ा फोकस दूसरे राज्यों से आने वाली बसों और ओवरलोड वाहनों पर होता है।
विज्ञापन


-------------
बसों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 45 बसें जांच के दौरान पकड़ी गईं, जिसमें पांच को सीज कर अन्य का चालान काटा गया है। नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल श्रीवास्ताव, आरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed